facebookmetapixel
Advertisement
E20 पर क्या ऑटो कंपनियां दे रही हैं वारंटी? क्या किसानों को होगा फायदा; सरकार ने दिए ऐसे 12 सवालों के जवाबVedanta Aluminium बना लार्ज कैप, क्या अब ₹540 तक जाएगा शेयर? ब्रोकरेज ने दी Buy रेटिंगIC Electricals IPO Listing: निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, 68% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयरअब पोस्टमैन बनाएगा आपके बच्चे का Blue Aadhaar! घर बैठे ऐसे उठाएं इस खास सुविधा का फायदाIndia-UK ट्रेड डील: अब ब्रिटेन से लग्जरी कारें मंगाना हुआ सस्ता, सरकार ने जारी किए नए नियमWhatsApp Username Feature: यूजरनेम फीचर पर WhatsApp ने सरकार को भेजा जवाब, अब IT मंत्रालय करेगा जांचTCS Q1: AI बिजनेस में दम, ₹3000 तक के टारगेट; क्या अभी खरीदने का सही समय है? दिग्गज ब्रोकरेज की रिपोर्टSIP स्टॉक में करें या म्युचुअल फंड में? कहां बनेगी ज्यादा दौलत; एक्सपर्ट्स ने दूर किया कन्फ्यूजनग्लोबल टेंशन के बीच सोना ₹410 हुआ सस्ता, चांदी ₹477 चढ़ीWeak Monsoon Impact: कमजोर मानसून से कैसे प्रभावित होती है भारत की अर्थव्यवस्था? खेती से महंगाई तक पड़ता है सीधा असर

Wrestlers Protest: पहलवानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, विनेश फोगाट का पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 10:07 AM IST
PTI

जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिसकर्मियों के बीच बेड लगाने को लेकर धरनास्थल पर बुधवार रात को बड़ा बवाल हो गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि पहलवानों और दिल्ली पुलिस के बीच नोंकझोक और धक्का-मुक्की हो गई। पहलवानों ने पुलिस पर हमला करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

इसके बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुवार सुबह जंतर-मंतर पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती कर दी। यहां प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के कुछ कर्मियों के बीच हाथापाई हो गई थी, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें आई थीं। जहां पहलवान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उस जगह के चारों ओर अवरोधक लगाए गए हैं और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

पहलवानों के किसानों और उनके नेताओं को प्रदर्शन स्थल पर गुरुवार सुबह इकट्ठा होने के आह्वान के बाद सुरक्षा बढ़ाई गई है। एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि पुलिस शहर की सीमाओं पर वाहनों की जांच कर रही है ताकि जंतर-मंतर पर भीड़ इकट्ठी नहीं हो।

पहलवानों और पुलिस के कुछ कर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों और पुलिस के कुछ कर्मियों के बीच कथित तौर पर हाथापाई हो गई, जिससे कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर में चोटें आईं। पहलवानों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, दो पहलवान राहुल यादव और दुष्यंत फोगाट घायल हो गए और फोगाट को सिर में चोट आई हैं पहलवानों का समर्थन करने बुधवार देर रात मौके पर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जो उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद भी हैं।

सोशल मीडिया पर दिख रहे कुछ वीडियो में प्रदर्शनकारी पहलवानों को यह आरोप लगाते सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी शराब के नशे में दो पहलवानों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में पुलिसकर्मियों को बैठे हुए देखा जा सकता है।

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement