facebookmetapixel
Advertisement
Q1 नतीजों और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच कैसा रहेगा शेयर बाजार का मूड? जानिए इस हफ्ते का पूरा हालTCS vs HCLTech vs Wipro: IT स्टॉक्स में निवेश का है मन? जानें कौन सा शेयर आपके लिए बेहतरदिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरी

SAFF Championship 2023 Final: भारत की नजरें नौवें खिताब पर

Advertisement

भारतीय टीम दूसरी बार कुवैत से खेलेगी। इससे पहले ग्रुप ए में दोनों का मैच 1 . 1 से ड्रॉ रहा था।

Last Updated- July 03, 2023 | 3:19 PM IST
SAFF Championship 2023 Final: India eyes ninth title

SAFF Championship 2023 Final: गत चैम्पियन भारत सैफ फुटबॉल चैम्पियनशिप के फाइनल में मंगलवार को कुवैत के खिलाफ उतरेगा तो उसकी नजरें अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखकर नौवां खिताब जीतने पर लगी होंगी। भारत ने सेमीफाइनल में लेबनान को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 2 से हराया जबकि कुवैत ने बांग्लादेश पर 1 . 0 से जीत दर्ज की।

भारतीय टीम दूसरी बार कुवैत से खेलेगी। इससे पहले ग्रुप ए में दोनों का मैच 1 . 1 से ड्रॉ रहा था। भारत को अपने घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा मिलेगा लेकिन पिछले दो मैचों में काफी संघर्ष के बाद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाना भारत के लिये आसान नहीं होगा।

टीम के सहायक कोच महेश गवली ने हालांकि इन आशंकाओं को निर्मूल बताते हुए कहा, ‘मैं इतना ही कहूंगा कि एक सप्ताह का ही समय हो तो आप कुछ नहीं कर सकते। एक महीना या अधिक मिलने पर ही आप फिटनेस पर और काम कर सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास 50 दिन का समय था। हमारे दमखम और अनुकूलन कोच लुका रेडमैन ने शानदार काम किया है। हमने अपने खिलाड़ियों की फिटनेस का स्तर बेहतर करने की कोशिश की है।’

SAFF Championship 2023 Final में भारत के अनुभवी डिफेंडर संदेश झिंगन की वापसी होगी। पाकिस्तान और कुवैत के खिलाफ पीले कार्ड मिलने के बाद वह लेबनान के खिलाफ सेमीफाइनल से बाहर थे। अनवर अली ने उनकी जगह खेला था। मुख्य कोच इगोर स्टिमक इस मैच से बाहर रहेंगे जिन पर फीफा की अनुशासन समिति ने दो मैच का प्रतिबंध लगाया है।

स्टिमक को कुवैत के खिलाफ दूसरा लालकार्ड मिला था। उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ पहला लालकार्ड दिखाया गया था। भारत के लिये अच्छी बात कप्तान सुनील छेत्री का फॉर्म है जो लगातार तीन मैचों में गोल कर चुके हैं। सेमीफाइनल में वह गोल नहीं कर सके लेकिन पेनल्टी शूटआउट में गोल दागा था।

Advertisement
First Published - July 3, 2023 | 2:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement