facebookmetapixel
Advertisement
₹1500 तक जा सकता है TATA का ये शेयर, ब्रोकरेज ने कहा- नई केटेगरी में बिजनेस बढ़ाने से मिलेगा फायदाMiddle East conflict: रिलायंस को फायदा, तेल और गैस कंपनियों पर दबावReliance पावर के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 12 जगहों पर 15 टीमों की रेड; लेकिन शेयरों में तेजीट्रंप ने ईरानी की IRGC से कहा- ह​थियार डाल दें, मिलेगी ‘पूरी सुरक्षा और माफी’Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीबबंगाल चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा, आरएन रवि को अतिरिक्त प्रभारभारत-फिनलैंड के रिश्ते रणनीतिक साझेदारी की ओर, डिजिटल और स्थिरता पर जोरआरबीआई ने सीएमआई को बैंक वित्त के नियम कड़े किए, लिवरेज और शुल्क आय पर असर संभवईरान अमेरिका युद्ध का पड़ेगा फर्टिलाइजर, रिफाइनरी और केमिकल सेक्टर पर असरः क्रिसिलबीमा क्षेत्र में 100% एफडीआई के बाद पहला सौदा, क्यूबीई खरीदेगा रहेजा क्यूबीई में 51% हिस्सेदारी

रोहित शर्मा ने पूरे किए वनडे में अपने 10 हजार रन, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे

Advertisement

सबसे धीरे 2,000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय थे रोहित शर्मा।

Last Updated- September 19, 2023 | 2:50 PM IST
Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एशिया कप 2023 में सुपर 4 के दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ 23वां रन बनाते ही वनडे में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने इस मुकाम को सिक्स लगाकर छुआ। गौर करने वाली बात है कि वह सबसे कम इनिंग में 10,000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर विराट कोहली 205 इनिंग के साथ हैं, तो अब रोहित शर्मा ने 241 पारियों में इस मुकाम को छूते हुए नंबर 2 पर अपनी जगह बना ली है।

इस दौरान उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 259 पारियों में यह कीर्तिमान छुआ था। जतिन सप्रू ने स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंटरी करते हुए कहा कि रोहित शर्मा चौथे भारतीय थे जिन्होंने सबसे धीरे 2,000 रन बनाए थे। लेकिन उन्होंने कमाल कर दिया।

6 साल तक टीम इंडिया में अंदर-बाहर होते रहे रोहित शर्मा

2007 में डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा लगातार 6 सालों तक टीम में अंदर बाहर होते रहे। साल 2012 उनके लिए सबसे खराब रहा था और वह इस साल 14 मैचों में कुल 12.92 की औसत से 168 रन ही बना पाए थे। बहुत से लोग रोहित का करियर समाप्त मान रहे थे लेकिन तभी कप्तान धोनी ने उनसे ओपन कराने का फैसला लिया। जैसे ही रोहित ओपनर बने उन्होंने कमाल कर दिया।

अगले ही साल यानी 2013 में उन्होंने 52 की औसत से रन बनाए और 30 सिक्स जड़ दिए। उसके बाद रोहित ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2020, 2021 और 2022 को छोड़ दिया जाए जहां उन्होंने केवल 3,3 और 8 मैच खेले। तो साल 2013 के बाद से हर साल उनका औसत वनडे क्रिकेट में 50 से ऊपर ही रहा है। रोहित ने वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उनसे मौजूदा वर्ल्ड कप में भी ऐसी ही उम्मीद होगी।

Advertisement
First Published - September 12, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement