facebookmetapixel
Advertisement
Tata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूलाभारत में बैटरी बनेगी तो क्या EV सस्ती हो जाएगी? सरकार के प्लान की पूरी सच्चाईकेमिकल सेक्टर के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला: ‘BHAVYA Rasayan’ योजना को मंजूरी, डेवलप होंगे 3 केमिकल पार्क‘प्रिजम्पटिव टैक्सेशन स्कीम’ का उठाने जा रहे हैं फायदा? ITR Filing से पहले समझ लें नियम, नहीं तो आएगा नोटिसEPFO ने मेंबर्स को भेजना शुरू किया FY26 का 8.25% ब्याज, ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसHindustan Zinc Q1 Results: शुद्ध मुनाफा 145% बढ़कर 5469 करोड़ हुआ, प्रति शेयर ₹11 डिविडेंड का ऐलाननौकरी बदली पर पुराना PF अकाउंट भूल गए? EPFO के ‘सर्विस हिस्ट्री’ फीचर से मिनटों में करें मालूमTCS, Infosys, HCL Tech या Tech Mahindra? जानिए किस IT शेयर में है सबसे ज्यादा कमाई का मौका

पेले का स्वास्थ्य बिगड़ा, गुर्दे और हृदय भी प्रभावित

Advertisement
Last Updated- December 22, 2022 | 11:12 AM IST
pele
Shutter Stock

कैंसर और सांस संबंधी परेशानियों के कारण अस्पताल में भर्ती दिग्गज फुटबॉलर पेले का स्वास्थ्य बिगड़ गया है और चिकित्सकों के अनुसार उनका कैंसर बढ़ गया है तथा उनके ह्रदय और गुर्दे भी प्रभावित हो गए हैं।

साओ पाउलो के अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ने बुधवार को बयान में कहा कि 82 वर्षीय पेले का कैंसर बढ़ गया है और उन्हें गुर्दे और हृदय संबंधी परेशानी भी है।

अस्पताल ने बयान में इस तीन बार के विश्व कप विजेता खिलाड़ी की सांस संबंधी परेशानी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी जो कि कोविड-19 के कारण बढ़ गई थी।

पेले के नाम से मशहूर एडसन अरांतेस डो नेसिमेंटो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे हैं और सितंबर 2021 में उनकी आंत के ट्यूमर को हटाने के लिए ऑपरेशन किया गया था। अस्पताल या उनके परिवार में से किसी ने यह जानकारी नहीं दी कि क्या इससे उनके अन्य अंग भी प्रभावित हुए हैं या नहीं। पेले की पुत्री केली नेसिमेंटो ने कहा कि यह महान फुटबॉलर क्रिसमस के दौरान अस्पताल में ही रहेंगे।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा,‘‘ हमने चिकित्सकों के साथ मिलकर फैसला किया है कि उन्हें अस्पताल में ही रखना उचित होगा।’’

पेले के रहते हुए ब्राजील ने 1958, 1962 और 1970 में विश्वकप जीता था। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 77 गोल किए। उनके इस राष्ट्रीय रिकॉर्ड की हाल में विश्वकप के दौरान नेमार ने बराबरी की थी।

Advertisement
First Published - December 22, 2022 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement