खेल

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में भारत का 5 अगस्त का पूरा शेड्यूल, जानिए कब-कहां और कितने बजे देखें मैच

स्टार शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) शाम 6 बजे मलेशिया के ज़ी जिया ली के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज़ मेडल मैच खेलेंगे।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- August 05, 2024 | 9:32 AM IST

Paris Olympics 2024, Day 10: पेरिस ओलंपिक 2024 के 10वें दिन (5 अगस्त) को सभी की निगाहें एक बार फिर बैडमिंटन कोर्ट पर होंगी, जब स्टार शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) शाम 6 बजे मलेशिया के ज़ी जिया ली के खिलाफ अपना ब्रॉन्ज़ मेडल मैच खेलेंगे। अगर लक्ष्य यह मैच जीत जाते है तो वह ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी होंगे।

भारत एथलेटिक्स में भी अपना अभियान जारी रखेगा। पहल किरण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:25 बजे महिलाओं की 400 मीटर राउंड 1 में भाग लेंगी, जबकि अविनाश मुकुंद साबले भारतीय समयानुसार रात 10:34 बजे पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ दौड़ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

टेबल टेनिस की भारतीय महिला युगल टीम भी पेरिस ओलंपिक में अपने अभियान की शुरुआत रोमानिया के खिलाफ दोपहर 1:30 बजे 16 राउंड मैच के साथ करेगी। विष्णु और नेथरा की नौकायन जोड़ी की पुरुषों और महिलाओं की डोंगी स्पर्धाओं में क्रमशः शाम 6:10 बजे IST और 3:25 बजे IST से अंतिम योग्यता दौड़ होगी।

-कौन से टीवी चैनल पर पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच देखें ?

पेरिस ओलंपिक 2024 के मैचों को Sports 18 1 HD/SD, Sports 18 2 HD/SD, VH1, MTV चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।

-भारत में पेरिस ओलंपिक 2024 के मैच फ्री में कहां देखें ?

बता दें कि 2024 पेरिस ओलंपिक को Jio Cinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

चेक करें भारत का पेरिस ओलंपिक में 5 अगस्त, 2024 का शेड्यूल

Paris Olympics 2024: India schedule for August 5
Indian events Indian athletes in action today Time (IST)
Table Tennis (Women’s Doubles; RO16) India vs Romania 13:30
Athletics (Women’s 400m; Round 1) Pahal Kiran 15:25
Sailing (Women’s Dinghy) Nethra Kumanan 15:45
Badmintion (Men’s Singles: Bronze Medal) Lakshya Sen 18:00
Sailing (Men’s Dinghy) Vishnu Saravanan 18:10
Athletics (Men’s 3000m steeplechase; Round 1) Avinash Mukund Sable 22:34
Wrestling (women’s 68kg freestyle pre-quarterfinals) Nisha Dahiya 18:30

 

अन्य इंटरनेशनल मैचों की लिस्ट
Time (IST) Medal events, not involving India
2:25 PM Badminton – South Korea’s An Se Young vs China’s He Bing Jiao in the women’s singles gold medal match.
4:08 PM Artistic gymnastics – women’s balance beam final
5:53 PM Artistic gymnastics – women’s floor exercise final
Not before 7:10 PM Badminton Viktor Axelsen vs Kunlavut Vitidsarn in men’s singles gold medal match
10:30 Athletics men’s pole vault final. Sweden’s Armand Duplantis is a big favourite
12 AM (Aug 6) Athletics women’s discus throw final
12:45 AM (Aug 6) Athletics – women’s 5000m final
1:17 AM (Aug 6) Athletics – women’s 800m final
First Published : August 5, 2024 | 9:31 AM IST