facebookmetapixel
Advertisement
US Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देशACC Cement Q1 Results: मुनाफा 61% गिरकर ₹147 करोड़ पर आया, रेवेन्यू भी 8.22% हुआ कम1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?

पंत की हालत में सुधार, आईसीयू से प्राइवेट वार्ड में लाया गया

Advertisement
Last Updated- January 02, 2023 | 3:49 PM IST
ICC Ranking: Rishabh Pant overtakes Virat Kohli in Test rankings टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली से आगे निकले ऋषभ पंत

क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत में सुधार के बाद मैक्स अस्पताल के आईसीयू से निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि रविवार शाम को उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें निजी वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन उनके पैर में दर्द बरकरार है। उन्होंने कहा कि अभी तक एमआरआई की कोई योजना नहीं है। पंत उस समय बाल बाल बच गए जब उनकी लक्जरी कार ने शुक्रवार को तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद आग पकड़ ली थी।

वह अपनी मां को ‘सरप्राइज’ देने के लिये रुड़की जा रहे थे । स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनका मैक्स देहरादून में इलाज चल रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निदेशक श्याम शर्मा , बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने अस्पताल में पंत और उनके परिजनों से मुलाकात की। पंत ने अब तक 33 टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक समेत 2,271 रन बनाए हैं। उन्होंने 30 वनडे और 66 टी20 में भी देश का प्रतिनिधित्व किया है।

Advertisement
First Published - January 2, 2023 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement