facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

जिम्बाब्वे के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए ओमान पर लगा जुर्माना

Advertisement

आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के मोहम्मद जावेद ने तय समय में ओमान को दो ओवर कम गेंदबाजी करने के कारण यह सजा सुनाई।

Last Updated- June 30, 2023 | 5:18 PM IST
Zimbabwe vs Oman

जिम्बाब्वे के खिलाफ आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) विश्व कप क्वालीफायर मैच में धीमी ओवर गति के लिए ओमान पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

आईसीसी मैच रेफरी के अंतरराष्ट्रीय पैनल के मोहम्मद जावेद ने तय समय में ओमान को दो ओवर कम गेंदबाजी करने के कारण यह सजा सुनाई।

न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराधों से संबंधित आईसीसी की खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ की आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

कप्तान जीशान मकसूद ने इस प्रस्तावित सजा को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं हुई। इस बीच ओमान के खिलाड़ी कलीमुल्लाह को मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए फटकार लगाई गई है।

कलीमुल्लाह को खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मियों के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह ‘ ऐसी भाषा, कार्यों या इशारों का उपयोग करने से संबंधित है जो अपमानजनक हैं या अंतरराष्ट्रीय मैच में बल्लेबाज के आउट होने पर उसकी आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़का सकती हो।’’

इसके अलावा कलीमुल्लाह के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमैरिट अंक जोड़ा गया है। यह 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध है। यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 12वें ओवर में घटी, जब कलीमुल्लाह ने जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन को आउट करने के बाद उनके खिलाफ आक्रामक भाव भंगिमा दिखायी। इस खिलाड़ी ने सजा स्वीकार कर ली इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं हुई।

Advertisement
First Published - June 30, 2023 | 5:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement