facebookmetapixel
Advertisement
Infosys Q1 Results: अनिश्चित वैश्विक माहौल से इन्फोसिस ने घटाया ग्रोथ आउटलुक, मुनाफा 12.2% बढ़ासुधारों में देरी से अधर में लटक जाएगा हमारे युवाओं का भविष्य: मोंटेक सिंह आहलुवालिया1991 के आर्थिक सुधारों के 35 साल: उपलब्धियां बड़ी, लेकिन अधूरे एजेंडे अब भी भारत के सामनेफूड डिलिवरी बाजार में उतरेगी फ्लिपकार्ट, अगस्त-सितंबर में ONDC के जरिए होगी शुरुआतसरकार ने ई-कॉमर्स FDI नियमों में दी बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल को मंजूरीInfosys में नेतृत्व परिवर्तन: आशिष कुमार दास होंगे नए सीईओ, 1 अप्रैल 2027 से संभालेंगे कमानतेल में तेजी से महंगाई बढ़ने की आशंका, सोना 2 फीसदी टूटाहूती हमलों से तेल बाजार में उथल-पुथल, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचाकच्चे तेल में उछाल से शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, सेंसेक्स 364 अंक टूटाSEBI का बड़ा प्रस्ताव: ऑनलाइन विवाद निपटान प्रणाली होगी तेज, MII संभालेंगे ओडीआर की जिम्मेदारी

मारुति 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 7:00 PM IST

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजूकी चालू वित्त वर्ष में करीब 5,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। कंपनी यह रकम मुख्य रूप से नए उत्पाद पेश करने और अन्य पहल पर खर्च करेगी।
कंपनी ने 2021-22 में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश किया था। कंपनी का मानना है कि इसकी मूल कंपनी सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन के गुजरात में निवेश से उसे देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों की शृंखला का विस्तार करने में मदद मिलेगी।
मारुति के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अजय सेठ ने विश्लेषक से बातचीत में कहा कि चालू वित्त वर्ष में हमने विभिन्न परियोजनाओं पर 5,000 करोड़ रुपये खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है। हम कुछ नए मॉडल उतारने की भी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी इस निवेश का प्रबंधन अपने आंतरिक संसाधनों से करेगी। मारुति की गुजरात में स्थानीय स्तर पर बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों और बैटरियों के विनिर्माण पर निवेश करने की योजना है। इसके बारे में पूछे जाने पर सेठ ने कहा कि इस निवेश से इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण का स्थानीयकरण करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे देश में कंपनी के बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो का विस्तार भी हो सकेगा। कंपनी की योजना अपना पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन 2025 में लाने की है।
सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन ने मार्च में घोषणा की थी कि वह गुजरात में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन और बीईवी बैटरियों के स्थानीय स्तर पर विनिर्माण के लिए 2026 तक 150 अरब येन यानी 10,445 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
सेमीकंडक्टर की कमी से संबंधित सवाल पर सेठ ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जों की आपूर्ति की स्थिति अब भी भरोसेमंद नहीं है। इससे 2022-23 में भी उत्पादन पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। चिप की कमी की वजह से उत्पादन संबंधी मुद्दों के चलते अभी कंपनी के करीब 3.2 लाख ऑर्डर लंबित हैं।

Advertisement
First Published - May 16, 2022 | 12:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement