facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

बीसीसीआई से मान्यता चाहती है भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट

Advertisement

भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ के महासचिव शैलेंदर यादव ने कहा कि नेत्रहीन क्रिकेटरों के लिये सराहना और सम्मान बढा है ।

Last Updated- March 05, 2024 | 2:33 PM IST
BCCI

भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम चाहती है कि बीसीसीआई उन्हें अपनी छत्रछाया में लेकर सक्षम खिलाड़ियों की तरह माने ताकि वे भी आगे बढ सकें । भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट टीम के कोच मोहम्मद इब्राहिम ने सोमवार को कहा कि नेत्रहीन क्रिकेट को अगले स्तर तक ले जाने के लिये बीसीसीआई से मान्यता मिलना बहुत जरूरी है । उन्होंने यह भी कहा कि मान्यता के साथ नेत्रहीन क्रिकेटरों को बोर्ड से केंद्रीय अनुबंध भी मिलने चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ पाकिस्तान के नेत्रहीन क्रिकेटरों को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुबंध मिले हुए हैं और वे अच्छा खेल रहे हैं । पीसीबी ने उनका काफी सहयोग किया है । बीसीसीआई को भी आम क्रिकेटरों की तरह नेत्रहीन क्रिकेटरों को अनुबंध देने चाहिये ।’’ भारतीय नेत्रहीन क्रिकेट संघ के महासचिव शैलेंदर यादव ने कहा कि नेत्रहीन क्रिकेटरों के लिये सराहना और सम्मान बढा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ नेत्रहीन टीम के पूर्व कप्तान शेखर नाईक को पद्मश्री दिया गया और पूर्व कप्तान अजय रेड्डी को इस साल अर्जुन पुरस्कार मिला । उम्मीद है कि दूसरे देशों की तरह बीसीसीआई नेत्रहीन क्रिकेट को मान्यता देगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ खिलाड़ियों को भारत सरकार और प्रदेश सरकारों से वित्तीय सहायता मिल रही है । कुछ को हरियाणा, ओडिशा और केरल में सरकारी नौकरी भी मिली है । हम चाहते हैं कि कुछ और खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां मिले ।’’ भाषा मोना

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 2:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement