facebookmetapixel
Advertisement
डॉलर की मजबूती से रुपया 59 पैसे टूटा, तीन सप्ताह की सबसे बड़ी गिरावट प​श्चिम ए​​शिया में तनाव में कमी के बाद बर्नस्टीन और मैक्वेरी ने अपने इंडिया पोर्टफोलियो में बदलाव कियाStock Market: कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 444 अंक उछलाPrivate Capex में बड़ी छलांग, नई परियोजनाओं में 90% हिस्सेदारी; पावर सेक्टर ने दिखाई ताकतWhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार सख्त, Meta से 3 दिन में मांगा जवाब; लॉन्च पर लग सकती है रोकभारत के नए कस्टम्स डिजिटल सिस्टम की दौड़ में TCS, Infosys समेत 5 दिग्गज; 15 दिन में आएगा टेंडरबाजार में दमदार वापसी! सेंसेक्स 444 अंक चढ़ा, कच्चे तेल ने दिया सहाराSIP की बेस्ट डेट कौन-सी है? Market Crash में SIP रोकें या जारी रखें?राष्ट्रपति भवन, संसद बनाने वाली CPWD अब क्यों नहीं रही सरकार की पहली पसंद?Auto Sales June 2026: यात्री वाहनों की बिक्री ने जून में पकड़ी रफ्तार, 4 लाख यूनिट से ज्यादा रहने का अनुमान

IND Vs WI ODI: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से सिराज को आराम, लौटे स्वदेश

Advertisement

सिराज टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे , केएस भरत और नवदीप सैनी के साथ स्वदेश लौट आये हैं।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:18 PM IST
Mohammad Siraj

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को विश्व कप (World Cup 2023) से पहले टखने की चोट के कारण एहतियात के तौर पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज (Ind Vs WI ODI) से आराम दिया गया है।

मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में टेस्ट श्रृंखला में भारतीय तेज आक्रमण की कमान संभालने वाले सिराज टेस्ट टीम के अन्य सदस्यों रविचंद्रन अश्विन, अजिंक्य रहाणे , केएस भरत और नवदीप सैनी के साथ स्वदेश लौट आये हैं।

मेडिकल टीम ने सिराज को दी आराम की सलाह

बीसीसीआई (BCCI) ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला से पहले भारत की वनडे टीम से फारिग किया गया है। उनके टखने में चोट है और एहतियात के तौर पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है।’

भारत ने सिराज का कोई विकल्प नहीं चुना है । सिराज ने दोनों टेस्ट खेले थे और दूसरे मैच में एक पारी में पांच विकेट चटकाये थे । उनकी गैर मौजूदगी में भारत का तेज आक्रमण जयदेव उनादकट , उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर और मुकेश कुमार संभालेंगे।

आईपीएल के बाद से लगातार खेल रहे हैं सिराज

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘सिराज आईपीएल के बाद से लगातार खेल रहा है । उसने लगातार तीन टेस्ट में गेंदबाजी की । अब वह एनसीए में सीधे एशिया कप की तैयारी के लिये शिविर में भाग लेगा ।’’ सिराज आयरलैंड में सीमित ओवरों की आगामी श्रृंखला भी नहीं खेलेंगे । उन्होंने इस साल की शुरूआत से श्रीलंका, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखलायें खेली हैं।

Advertisement
First Published - July 27, 2023 | 2:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement