facebookmetapixel
Advertisement
UP में ‘Blue Dots AI’ की शुरुआत, अब स्थानीय भाषा में घर बैठे मिलेगी नौकरी की जानकारीभारत से अमेरिका को स्मार्टफोन निर्यात 47% बढ़ा, Apple रही सबसे बड़ी वजहUpcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के लंच तक दो विकेट पर 75 रन

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 12:21 PM IST
Ind vs AUS

रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट चटकाया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक दो विकेट पर 75 रन बनाए।

लंच के समय सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (नाबाद 27) और कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 02) क्रीज पर डटे हुए थे। ख्वाजा और ट्रेविस हेड (32) ने पहले विकेट के लिए 61 रन जोड़कर मेहमान टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।

रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने हालांकि हेड और मार्नस लाबुशेन (03) को जल्दी-जल्दी आउट करके भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की। हेड पहले घंटे में अच्छी लय में दिखे लेकिन इसके बाद खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौटे।

अश्विन की गेंद के करीब पहुंचे बिना उन्होंने हवा में शॉट खेला लेकिन मिड ऑन पर रविंद्र जडेजा को आसान कैच दे बैठे। इससे पहले हेड को सात रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था जब उमेश यादव की गेंद पर विकेटकीपर श्रीकर भारत ने उनका आसान कैच टपका दिया था।

उमेश ने हालांकि काफी ढीली गेंद फेंकी जिसका फायदा उठाकर हेड ने अपने सात में से छह चौके उन पर जड़े। लाबुशेन भी अतिरिक्त सतर्कता के साथ खेलने की कोशिश में शमी की नीची रहती गेंद को विकेटों पर खेल गए। भरत पहले सत्र को भुलाना चाहेंगे जहां विकेट के दोनों छोर पर वह असमान उछाल से परेशान रहे। उन्हें एक छोर पर नीची रह रही गेंद को पकड़ने में परेशानी हुई और उन्होंने बाई के आठ रन देने के अलावा एक आसान कैच भी टपकाया।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 12:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement