facebookmetapixel
Advertisement
शोरूम्स में उमड़ी भीड़: अप्रैल में बिके रिकॉर्ड 26.1 लाख वाहन, ग्रामीण इलाकों ने शहरों को पछाड़ा!बायोकॉन में उत्तराधिकार का आगाज! किरण मजूमदार-शॉ ने भतीजी क्लेयर को चुना अपना वारिसगोदरेज एरोस्पेस की ऊंची उड़ान: 2032 तक सालाना 20% विकास का लक्ष्य, मुंबई में लगेगा नया प्लांटMahindra & Mahindra Q4 Results: चौथी तिमाही में मुनाफा 42% उछला, राजस्व में 29% की दमदार बढ़तL&T Q4 Results: मुनाफा 3% गिरा, लेकिन ऑर्डर बुक ₹7.40 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर!‘आत्मनिर्भर भारत के लिए विनिर्माण में चाहिए रणनीतिक स्वायत्तता’, CII अध्यक्ष राजीव मेमानी की सरकार से अपीलश्रम संहिता बनाम राज्यों के अपने कानून: क्या दोहरे नियमों के जाल में फंस जाएंगी कंपनियां?‘CSR से काम नहीं चलेगा, शोध में पैसा लगाएं’, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उद्योग जगत को दी नसीहत‘भारत की ताकत को कम आंका जा रहा है’, RBI डिप्टी गवर्नर ने बताया क्यों मजबूत है निवेश की नींवगन्ना किसानों को मोदी सरकार का तोहफा: ₹365 प्रति क्विंटल हुआ FRP, कपास उत्पादन पर भी बड़ा फैसला

WPL में हरमनप्रीत कौर को रोकना मुश्किल- सुषमा वर्मा

Advertisement

हरमनप्रीत ने मंगलवार को गुजरात जाइंट्स के खिलाफ सात चौके और दो छक्कों से 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली

Last Updated- March 15, 2023 | 12:43 PM IST
sushma verma

गुजरात जाइंट्स की विकेटकीपर बल्लेबाज सुषमा वर्मा ने स्वीकार किया है कि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में भारत और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को रोकना मुश्किल हो रहा है।

हरमनप्रीत ने मंगलवार को गुजरात जाइंट्स के खिलाफ सात चौके और दो छक्कों से 51 रन की तेजतर्रार पारी खेली जिससे टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 162 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में गुजरात की टीम नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी और उसे 55 रन से हार का सामना करना पड़ा। वर्मा ने कहा कि भले ही गुजरात जाइंट्स ने हरमनप्रीत के खिलाफ अपनी योजनाओं को अच्छी तरह से अंजाम दिया हो लेकिन जब वे फॉर्म में होती हैं तो उनके जैसी बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल होता है।

वर्मा ने मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘‘हरमन जैसी बल्लेबाज इतनी अच्छी फॉर्म में हों तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसे कैसी गेंदबाजी करनी है इसकी हमने योजना बनाई थी और मुझे नहीं लगता कि उसे रन बनाना इतना आसान लगा होगा। विकेटों के पीछे से मैं देख सकती थी कि गेंदबाजों ने हरमन के खिलाफ सही जगह पर गेंद फेंकी लेकिन उसने मैदान के छोटे हिस्से का काफी अच्छी तरह इस्तेमाल किया। ’’

वर्मा ने कहा, ‘‘हरमन को अभी रोकना लगभग असंभव है लेकिन यह भी मायने रखता है कि आप अपनी योजनाओं को कितनी अच्छी तरह से अंजाम दे रहे हैं जो मुझे लगा कि आज हमारे मामले में बेहतर था।’’ वर्मा ने कहा कि उनकी टीम शीर्ष क्रम में साझेदारियां बनाने में विफल रही जिसके परिणामस्वरूप मुंबई के खिलाफ दो मैच में दूसरी हार का सामना करना पड़ा। वर्मा को भरोसा है कि गुजरात की बल्लेबाज एकजुट होकर प्रदर्शन कर पाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए बाकी के तीन मैच जीतना महत्वपूर्ण है। हमारी बल्लेबाजों ने अभी तक दमदार प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन उम्मीद है कि वे बाकी मैचों में चीजों को बदलने में सक्षम होंगी।’’ मुंबई इंडियंस और न्यूजीलैंड की हरफनमौला खिलाड़ी अमेलिया केर ने मैच जिताने वाली पारी के लिए कप्तान हरमनप्रीत की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अनुभवी है और अपने खेल को जानती है। उसके साथ बल्लेबाजी करने से आप पर से दबाव हट जाता है क्योंकि आप जानते हैं कि आप अधिकतर गेंदों पर रन बनाने जा रहे हैं और साझेदारी बना रहे हैं।’’

नेट स्किवर ब्रंट के बारे में बात करते हुए अमेलिया ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं इसलिए मैं उनके प्रदर्शन से हैरान नहीं हूं। बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी हो या क्षेत्ररक्षण वह सब कुछ बहुत अच्छे से करती हैं।’’ स्किवर ब्रंट ने 31 गेंद में 36 रन बनाने के अलावा चार ओवर में 21 रन पर तीन विकेट चटकाकर मुंबई की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
First Published - March 15, 2023 | 12:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement