facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का मास्टरस्ट्रोक: AIF योजनाओं के लिए फास्ट-ट्रैक व्यवस्था शुरू, अब कम समय में लॉन्च होंगे फंडबाजार का मेगा कमबैक: अप्रैल में ₹51 लाख करोड़ बढ़ा निवेशकों का पैसा, मार्केट कैप में रिकॉर्ड उछालQ4 Results: ACC, अदाणी पोर्ट्स, नालको से लेकर वारी एनर्जीज तक; किस कंपनी ने कितना कमाया?करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली राहत, पिता संजय कपूर की संपत्ति पर लगी रोकभारत और इटली मिलकर बनाएंगे घातक हथियार,रक्षा औद्योगिक ढांचे पर बनी सहमति; सुरक्षा होगी और मजबूतसमुद्र में बढ़ी भारत की ताकत: नौसेना और DRDO ने किया स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षणSC का ऐतिहासिक रुख: दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग पर नहीं थोप सकते अनचाहा गर्भ, कानून में बदलाव के संकेतबाजार में हाहाकार: सेंसेक्स 583 अंक टूटा, क्रूड ऑयल और ईरान-अमेरिका तनाव ने बढ़ाई निवेशकों की टेंशनHindustan Unilever Q4 Results: मुनाफा 21.4% उछला, निवेशकों को मिलेगा ₹22 का बंपर डिविडेंडकॉग्निजेंट में छंटनी का ‘प्रोजेक्ट लीप’: 15,000 कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी, भारत में सबसे ज्यादा असर

टेस्ट क्रिकेट में बहुत आक्रामक खेल रहे हैं गिल: गावस्कर

Advertisement

गिल ने सुपरस्पोर्ट पार्क में दो और 26 रन बनाये थे जिसमें वह पहली पारी में तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और दूसरी पारी में मार्को यानसेन का शिकार हो गये थे।

Last Updated- December 31, 2023 | 7:48 PM IST
Sunil Gavaskar

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने शुभमन गिल से टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी करते हुए अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाने की बात कही। गिल सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे थे जिसमें भारत को पारी और 32 रन से करारी हार मिली थी।

गिल ने सुपरस्पोर्ट पार्क में दो और 26 रन बनाये थे जिसमें वह पहली पारी में तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर और दूसरी पारी में मार्को यानसेन का शिकार हो गये थे। गावस्कर ने गिल से सफेद गेंद की तुलना में टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों को ध्यान में रखने की सलाह दी।

गावस्कर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ पर कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह टेस्ट क्रिकेट में कुछ ज्यादा ही आक्रामकता से खेल रहा है। जब आप टेस्ट क्रिकेट में खेलते हो तो टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे की तुलना में इसमें थोड़ा अंतर होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लाल गेंद हवा में और पिच के बाहर भी सफेद गेंद की तुलना में कुछ ज्यादा ही घूमती है। यह थोड़ा अधिक उछाल लेती है। उसे यह ध्यान में रखना चाहिए।’’

गिल ने सीमित ओवर के प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन वह 2023 में खेल के पारपंरिक प्रारूप में 10 पारियों में एक ही 50 रन से ज्यादा का स्कोर और मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शतक ही जड़ पाये हैं। गावस्कर ने उम्मीद जतायी कि गिल जल्द ही लय हासिल कर लेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने अपने करियर की शुरुआत बहुत अच्छी तरह की थी और हमने उनके शॉट्स की प्रशंसा थी। हम केवल उनकी फॉर्म में वापसी की उम्मीद कर सकते हैं। उम्मीद है कि वह कड़ी ट्रेनिंग करेंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।’’ भारत केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रृंखला बराबर करने का लक्ष्य बनाये होगा।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 7:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement