खेल

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन चोटिल, ब्राजील के खिलाफ खेलना संदिग्ध

केन ने इससे पहले अपना 31वां गोल करके बुंदेसलीगा में पदार्पण सत्र में सर्वाधिक गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया था।

Published by
भाषा   
Last Updated- March 17, 2024 | 11:38 AM IST

इंग्लैंड की फुटबॉल टीम के कप्तान हैरी केन शनिवार काे बायर्न म्युनिख की तरफ से खेलते हुए चोटिल हो गए जिसके कारण उनका ब्राजील और बेल्जियम के खिलाफ मैत्री मैचों में खेलना संदिग्ध है।

बुंदेसलीगा के इस मैच में केन का टखना मुड़ गया था। उन्होंने पहले मैदान पर ही चिकित्सा सहायता ली लेकिन इसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। बायर्न के कोच थॉमस ट्यूशेल ने अपनी टीम की डार्मस्टेड पर 5-2 से जीत के बाद कहा,‘‘गोल पोस्ट के करीब उनका टखना मुड़ गया था।

हमारे पास अभी पूरी जानकारी नहीं है। उम्मीद है कि यह मामूली चोट होगी।’’ केन ने इससे पहले अपना 31वां गोल करके बुंदेसलीगा में पदार्पण सत्र में सर्वाधिक गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया था।

इंग्लैंड को ब्राजील के खिलाफ 23 मार्च को वेम्बले स्टेडियम में मैत्री मैच खेलना है। इसके तीन दिन बाद वह इसी स्टेडियम में बेल्जियम का सामना करेगा।

First Published : March 17, 2024 | 11:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)