facebookmetapixel
Advertisement
देश में अंतरिक्ष सेवाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण मोड़, स्काईरूट एरोस्पेस की ऐतिहासिक उपलब्धिसोनम वांगचुक को निजी अस्पताल भेजने से हाईकोर्ट का इनकार, ‘चलो संसद’ मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ीमॉनसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष का वॉकआउट! कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारीकच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सुधरेगा चालू खाता घाटा, अर्थशास्त्रियों ने FY27 का अनुमान घटाया₹35,000 करोड़ के कर्ज पर वोडाफोन आइडिया की उम्मीद कायम, प्रवर्तकों से अतिरिक्त भरोसे का इंतजारQ1 नतीजों की दमदार शुरुआत, कंपनियों की आय, मुनाफा दो अंक में बढ़ेमॉनसून सत्र में SMC विधेयक पर बाजार की नजर, दिग्गज निवेशकों के दांव से मिडकैप शेयरों में तेजीइक्विटी फंड्स में सकल निवेश ₹4 लाख करोड़ के पार, NFO कलेक्शन में बड़ी गिरावटरिलायंस के जून तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर, O2C और जियो कारोबार ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing 2026: जांचें, परखें और फिर चुनें अपने लिए सही आयकर रिटर्न फॉर्म

CSK vs GT IPL Final 2023: अगर आज भी बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल मैच तो क्या होगा?

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 12:21 PM IST
IPL 2023 CSK vs GT: What will happen if the final match is rained even today?

अहमदाबाद में भारी बारिश के कारण चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच IPL 2023 का फाइनल अब ‘रिजर्व डे’ यानी सोमवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जायेगा। ऐसा पहली बार है जब IPL फाइनल रिजर्व डे को खेला जाएगा।

IPL के ऑफिशिल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर बताया गया कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मैच को अब ‘रिजर्व डे’ के दिन खेला जाएगा। फाइनल मैच के भौतिक टिकट (Physical tickets) कल (सोमवार) मान्य होंगे। हम आपसे टिकटों को सुरक्षित रखने का अनुरोध करते हैं।

अगर आज भी बारिश की भेंट चढ़ा फाइनल तो क्या होगा?

रिजर्व डे पर कट-ऑफ टाइम के नियम वही रहेंगे जो रविवार के लिए थे। रात 9:35 बजे के बाद, मैच अधिकारी 12:06 AM (IST) तक पांच ओवरों के मुकाबले की संभावना के साथ ओवरों को कम करना शुरू कर देंगे। सुपर ओवर से मामले को निपटाने का मौका भी होगा जिसके लिए आउटफील्ड और पिच 1.20 AM (IST) तक तैयार होनी चाहिए।

लेकिन अगर रिजर्व डे पर भी फाइनल नहीं खेला जा सका, तो 70 मैचों के लीग पेज के अंत में पॉइंट्स टेबल में टॉप रैंक वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। इस नियम के मुताबिक गुजरात टाइटंस ट्रॉफी अपने घर ले जाएगी। GT ने लीग पेज में 14 गेम पूरे करने के बाद टॉप स्थान हासिल किया है। CSK पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी।

आज अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अहमदाबाद में शाम 5 बजे के आसपास आंधी आने की संभावना जताई गई है और इसके लगभग एक घंटे तक रहने की उम्मीद है। हालांकि मैच के समय बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में आज पूरा मैच हो सकता है।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 12:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement