facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली-NCR में आज से बदलेगा मौसम, IMD ने यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में जारी किया भारी बारिश का अलर्टपहली बार खरीदने जा रहे हैं अपना घर? कर्ज के जाल से बचने के लिए गांठ बांध लें ये ‘स्मार्ट मनी टिप्स’दो सैनिकों की मौत के बाद अमेरिका ने ईरान पर किया बड़ा हमला, खाड़ी में फिर बढ़ा महायुद्ध का खतराPNB Q1 Results: मुनाफे में तीन गुना से ज्यादा का बंपर उछाल, आंकड़ा ₹5,253 करोड़ के पारICICI Bank Q1 Results: मुनाफे में 13.9% का तगड़ा उछाल, ₹15,440 करोड़ पर पहुंचा नेट प्रॉफिटYes Bank Q1 Results: मुनाफे में 33.7% का बंपर उछाल, ₹1,071 करोड़ के पार पहुंचा नेट प्रॉफिटHDFC Bank Q1 Results: मुनाफा 5% की बढ़त के साथ ₹19,060 करोड़ के पार, NII में 6.7 फीसदी की तेजीAxis Bank Q1 Results: मुनाफा 22% बढ़कर ₹7,632 करोड़ के पार, NII में 8.6 फीसदी की बढ़ोतरीप्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-1’ की उड़ान के साथ अंतरिक्ष में बड़ी कामयाबी हासिल, क्या भारत बनेगा दुनिया का नया स्पेस हब?Stock Split: शेयर बाजार में कमाई का मौका! अगले हफ्ते इन 3 कंपनियों के एक शेयर के बदले मिलेंगे कई शेयर

कारों का ब्यूटी क्लिनिक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 5:41 PM IST

आदमी से लेकर जानवरों के बाद अब  कारों को भी ब्यूटी क्लिनिक में ले जाने का प्रचलन शुरु हो गया है। आप कहेंगे, जी हां! ख्याल तो बहुत अच्छा है और बहुत काल्पनिक भी लगता है।


लेकिन वास्तविकता यह भी है कि कई लोग अपनी कार की ब्यूटी ट्रीटमेंट की हसरत रखते हैं। दूसरी ओर यह कारोबार के लिए बेहतर मौके की उम्मीदों को कायम कर रहा है। सूरत में कार्ज स्पा एक ऐसे ही कार ब्यूटी क्लिनिक के तौर पर उभर रहा है। इसकी कोशिश पूरे देश में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की है।

सिकंदराबाद में कार की धुलाई और कल पुर्जे लगाने वाली कंपनी मार्वल कार वॉश इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड भी अगले 6 महीनों में अपनी कार ब्यूटी क्लिनिक की एक चेन बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। सूरत के फार्च्युन मल्टीपल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का एक केंद्र कार्ज स्पा कार की देखभाल के लिए कई तरह की कार ब्यूटी थेरेपी की सुविधाएं मुहैया कराती है। इसके तहत कार को धूल, अल्ट्रावॉयलेट किरणें, खरोंच से बचाने के उपाय के अलावा कार के पेंट को आधुनिक तकनीकों के जरिए बचाने की कोशिश की जाती है।

फार्च्युन मल्टीपल सर्विसेज के निदेशक अंकुर एन. समा का कहना है, ‘जिस तरह आदमी की त्वचा धूप और अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से अपनी चमक खो देती है उसी तरह कार के साथ भी होता है। हम कार की सुरक्षा के लिए बेहतर पॉलीमर पेंट का इस्तेमाल करते हैं जो कार की पेंट का रंग हल्का होने और खराब होने से बचाता है।’ इस तरह के कार स्पा में स्टीम वेपर थेरेपी का इस्तेमाल होता है जिससे कार के बाहरी हिस्से की चमक बढ़ जाती है।

समा का कहना है, ‘हमलोगों ने अब तक भारत में 4,000 से ज्यादा कारों के लिए काम किया है। इसमें मिड साइज की गाड़ियों क अलावा लक्जरी गाड़ियां भी है।’ इस कंपनी के पास कार्ज स्पा के 11 शहरों में फ्रें चाइजी हैं। जिसमें सूरत, बड़ौदा, वापी, नासिक, गोवा, दिल्ली, भोपाल, जालंधर और लुधियाना जैसे शहर भी शामिल हैं। मार्वल कार वॉश इक्विपमेंट की योजना देश भर में अपने फ्रेंचाइजी आउटलेट्स खोलने की है।

मार्वल कार वॉश के दफ्तर सिकंदराबाद और अमेरिका के टेक्सस में भी हैं जो कार की धुलाई करने वाले आउटलेट्स चला रहे हैं जिसे ‘कार बाथ’ कहते हैं। इस तरह के आउटलेट्स हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे शहरों में चलाएं जा रहे हैं। इस क्षेत्र में बिजनेस की संभावनाओं को देखते हुए कई बड़े खिलाड़ी कार ब्यूटी क्लिनिक के जरिए अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं।

Advertisement
First Published - August 19, 2008 | 12:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement