facebookmetapixel
Advertisement
Lohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भाव

ईवी के लिए बड़ा निवेश करेगी बीपीसीएल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:10 PM IST

विनिवेश की तैयारी कर रही सरकारी तेल विपणन कंपनी भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसीएल) देश भर में बीपीसीएल के खुदरा आउटलेट (पेट्रोल पंप) पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए इलेक्ट्रिक दोपहिया क्षेत्र के दो मूल उपकरण विनिर्माताओं से बातचीत कर रही है।
बीपीसीएल के एक शीर्ष अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से कहा कि कंपनी 2024 तक करीब 7,000 खुदरा आउटलेट यानी 36 फीसदी आउटलेट पर कारों के लिए ईवी चार्जिंग सुविधा स्थापित करने के लिए करीब 1,400 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रही है। कंपनी ने गुरुवार को चेन्नई- त्रिचि- मदुरै राजमार्ग पर देश के पहले फास्ट-चार्जिंग कॉरिडोर को लॉन्च किया। इसके तहत 900 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के दोनों किनारे 10 पेट्रोल पंपों पर डीसी फास्ट चार्जिंग संयंत्र स्थापित किए गए हैं।
चेन्नई में कॉरिडोर को लॉन्च करने के बाद बीपीसीएल के कार्यकारी निदेशक इंचार्ज (खुदरा) पीएस रवि ने कहा, ‘हम इस साल के अंत तक कारों के लिए चार्जिंग सुविधा से लैस 1,000 अन्य खुदरा आउटलेट जोडऩे की योजना बना रहे हैं जिसे बढ़ाकर 2024 तक 7,000 आउटलेट करने की योजना है। इस पर करीब 1,400 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। दोपहिया के लिए हम अपने कंपनी के स्वामित्व वाले पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए करीब दो ओईएम से बातचीत कर रहे हैं।’ 

कारोबारी मॉडल इस प्रकार का रहेगा ताकि आउटलेट के जरिये ओईएम द्वारा सृजित राजस्व को कंपनी और डीलरों के बीच साझा किया जा सके।

Advertisement
First Published - February 19, 2022 | 12:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement