facebookmetapixel
Advertisement
HDFC Bank ने FCNR डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, RBI स्वैप स्कीम के बीच NRI निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदाDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सजुलाई में UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शन के साथ डिजिटल पेमेंट ने भरी ऐतिहासिक उड़ानजुलाई में GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, आयात-घरेलू मांग के दम पर ₹2.11 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ाDividend Stocks: निवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 98 कंपनियां बांटेगी डिविडेंड, ₹270 तक पाने का मौकाRBI की स्वैप स्कीम से बैंकों ने जुटाए 41 अरब डॉलर के विदेशी फंड, 2 महीने में टूटा 2013 का रिकॉर्ड1991 के सुधारों ने बदली ऑटो सेक्टर की तस्वीर: कैसे मुट्ठी भर कंपनियों से दुनिया का बड़ा हब बना भारत‘यूरिया के दाम स्थिर, DAP पर नजर जरूरी’, FAI अध्यक्ष एस. शंकरसुब्रमण्यन ने बताया फर्टिलाइजर सेक्टर का हालटाटा स्टील का दावा: दूसरी तिमाही में और सुधरेगा प्रदर्शन, एमडी टी. वी. नरेंद्रन ने बताया पूरा प्लान‘भटके हुए बच्चे हैं, सजा नहीं सुधार चाहिए’, जंतर-मंतर पर अभद्र टिप्पणी करने वालों को PM मोदी ने किया माफ

Australian Open 2023: कूल्हे की चोट से परेशान नडाल दूसरे दौर में हारे

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 5:04 PM IST
Rafael Nadal

कूल्हे की चोट से जूझ रहे रफेल नडाल को 23वें ग्रैंडस्लैम के लिये अभी और इंतजार करना होगा क्योंकि वह आस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में मैकेंजी मैकडोनाल्ड के हाथों अप्रत्याशित हार के साथ बाहर हो गए।

गत चैम्पियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल पर विश्व रैंकिंग में 65वें स्थान पर काबिज मैकडोनाल्ड ने 6 . 4, 6 . 4, 7 . 5 से जीत दर्ज की।

हार के बाद नडाल ने कहा ,‘‘ यह कठिन समय है । कठिन दिन था । मैं अगर कहूं कि मैं मानसिक रूप से पूरी तरह टूटा नहीं हूं तो यह झूठ होगा ।’’ नडाल को कोर्ट पर मेडिकल टाइम आउट भी लेना पड़ा । दर्शक दीर्घा में उनकी पत्नी आंसू पोछती नजर आई।

नडाल कोर्ट पर लौटे लेकिन चिर परिचित लय में नहीं दिखे । उन्होंने हालांकि कहा कि वह मुकाबला बीच में छोड़कर जाना नहीं चाहते थे । मेलबर्न में 2016 में पहले दौर में बाहर होने के बाद से नडाल की किसी भी ग्रैंडस्लैम से यह सबसे जल्दी रवानगी है। मैकडोनाल्ड अमेरिका में एनसीएए चैम्पियनशिप जीत चुके हैं लेकिन कभी किसी ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर से आगे नहीं गए।

नडाल के खिलाफ इससे पहले उन्होंने 2020 फ्रेंच ओपन खेला था जिसमें वह चार ही गेम जीत सके । नडाल ने एक साल पहले आस्ट्रेलियाई ओपन जीता था जो उनका 22वां ग्रैंडस्लैम था । वह फिलहाल विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर है लेकिन शीर्ष रैंकिग वाले कार्लोस अलकाराज के नहीं खेलने से उन्हें शीर्ष वरीयता मिली थी ।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 3:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement