facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 4:16 PM IST
Uttarakhand Cabinet minister Chandan Ram Das is no more

उत्तराखंड के परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास का बुधवार को बागेश्वर जिला अस्पताल में निधन हो गया। बागेश्वर के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीपी जोशी ने बताया कि मंत्री की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई। उन्होंने बताया कि मंत्री को सीने में जकड़न महसूस होने की शिकायत के चलते दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि हालत बिगड़ने पर उन्हें आइसीयू में ले जाया गया लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

उन्होंने बताया कि उपचार के बावजूद रामदास की स्थिति बेहतर नहीं हुई और इस कारण हवाई एंबुलेंस से किसी और अस्पताल में भी उन्हें नहीं ले जाया जा सका। बागेश्वर से 2007 से भाजपा के टिकट पर लगातार चार ​बार विधायक रहे रामदास (65) को पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में पहली बार मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली थी।

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक मंत्री चंदन रामदास के निधन पर उत्तराखंड में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। इस तरह से 26 अप्रैल से लेकर 28 तक उत्तराखंड में राजकीय शोक रहेगा।

मंत्री चंदन रामदास के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ सहयोगी श्री चंदन राम दास जी के आकस्मिक निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। उनका निधन जनसेवा एवं राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति:”

चंदन राम दास के राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1997 में हुई थी। इस साल वह पहली बार बागेश्वर नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए थे। इसके बाद वह चार बार विधायक भी रहे। (इनपुट भाषा से)

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement