facebookmetapixel
Advertisement
Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ 

पीएम मोदी करेंगे NDA सांसदों को संबोधित, लंबे अंतराल के बाद हो रही है बैठक

Advertisement

राजग की यह बैठक 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने से कुछ दिन पहले हो रही है।

Last Updated- August 04, 2025 | 10:38 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राजग की संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों की इस तरह की बैठक लंबे अंतराल के बाद हो रही है।

 राजग की यह बैठक 7 अगस्त को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने से कुछ दिन पहले हो रही है। राजग को अपने उम्मीदवार की घोषणा 21 अगस्त तक करनी होगी, जिसका निर्वाचन निर्वाचक मंडल में गठबंधन के बहुमत के कारण निश्चित माना जा रहा है। बैठक ऐसे सत्र के बीच में हो रही है, जिसमें अब तक लगभग कार्यवाही अवरुद्ध रही है और केवल पहलगाम हमले तथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर दो दिवसीय विशेष चर्चा हो पाई है।

विपक्षी दल बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ लगातार दोनों सदनों में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी बैठक में कई समसामयिक मुद्दों पर बोल सकते हैं। इस बैठक में संसदीय दल प्रधानमंत्री को पहलगाम आतंकवादी हमले पर सरकार की सैन्य प्रतिक्रिया के लिए सम्मानित भी कर सकता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोक सभा और राज्य सभा के सदस्य शामिल होते हैं और इसकी वर्तमान संख्या 782 है। यदि विपक्ष भी किसी उम्मीदवार का नाम घोषित करता है, तो चुनाव 9 सितंबर को कराया जाएगा। भाषा

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 10:19 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement