facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा में शनिवार को दो रैलियों को करेंगे संबोधित

Advertisement

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को चुनाव होने हैं

Last Updated- February 11, 2023 | 9:41 AM IST
Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में शनिवार को दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी के एक नेता ने जानकारी दी।

भाजपा नेता ने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा, भाजपा की राज्य इकाई के चुनाव प्रभारी महेश शर्मा और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य यहां महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

भाजपा की राज्य इकाई के मीडिया प्रभारी सुनीत सरकार ने बताया कि मोदी धलाई जिले के अंबासा में दोपहर करीब 12 बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे और उनके द्वारा दूसरी रैली को गोमती में अपराह्न तीन बजे संबोधित किये जाने की संभावना है।

सरकार ने बताया कि प्रधानमंत्री 13 फरवरी को भी राज्य का दौरा कर सकते हैं।

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को चुनाव होने हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Advertisement
First Published - February 11, 2023 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement