facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: HCL Tech से Infosys तक, आज इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजरओपनएआई का AI एजेंट टेस्टिंग में बेकाबू, हैकिंग घटना ने साइबर सुरक्षा पर बढ़ाई चिंताAI स्किल्स को IT कंपनियों में सबसे ज्यादा तवज्जो, कैंपस भर्ती और वेतन रणनीति में बड़ा बदलावRBI Economy Report: विदेशी निवेश में लौटा भरोसा, मजबूत मांग से भारतीय अर्थव्यवस्था को सहाराट्रंप के जेनेरिक दवा शुल्क प्रस्ताव से भारतीय फार्मा पर दबाव, उत्पादन अमेरिका ले जाना आसान नहींMutual Fund लाइसेंस की कतार बढ़ी, तीन नए आवेदक; SEBI की मंजूरी का इंतजार कर रहीं 9 कंपनियांकमजोर डॉलर से सोने में जोरदार तेजी, दो हफ्ते के हाई पर पहुंचा भाव 3 अगस्त से बदलेगा शेयर बाजार का क्लोजिंग सिस्टम, Closing Auction के लिए एक्सचेंज तैयारQ1 नतीजों के बाद Bandhan Bank पर दबाव, शेयर 17% टूटे; कमजोर RoA गाइडेंस से निवेशकों को झटकापश्चिम एशिया संकट गहराया, कच्चा तेल 2% की बढ़त के साथ छह हफ्ते के हाई पर 

पायलट ने 5 घंटे में खत्म किया अनशन, बोले- भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 5:11 PM IST
Movement against corruption will continue: Sachin Pilot after ending fast

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। पायलट ने पार्टी की चेतावनी को दरक‍िनार कर यहां शहीद स्मारक पर अनशन किया।

पायलट पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक अनशन पर बैठे। अनशन समाप्‍त होने के बाद उन्‍होंने मीडिया से कहा क‍ि 2018 में सत्ता में आने से पहले हमने लोगों को आश्‍वस्‍त किया था कि (हमारी सरकार आने पर) तत्‍कालीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के भ्रष्‍टाचार के मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

उन्‍होंने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के चार साल से अधिक के कार्यकाल के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है।

उन्‍होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि राज्‍य की मौजूदा कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई करे।’

उन्‍होंने कहा कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। इससे पहले पायलट ने कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई चेतावनी को दरकिनार करते हुए मंगलवार को यहां पूर्ववर्ती वसुंधरा राजे के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों में कार्रवाई की मांग को लेकर एक दिवसीय ‘अनशन’ कि‍या।

वह शहीद स्‍मारक पर पूर्वाह्न 11 बजे से शाम चार बजे तक अनशन पर बैठे।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement