facebookmetapixel
Advertisement
रेल पीएसयू में हिस्सा बेच सकती है सरकार, 4 साल में 80,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य!नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नेटवर्क विवाद: कनेक्टिविटी के लिए टेलीकॉम कंपनियों को अनुमति दे एयरपोर्टRBI के नए अधिग्रहण ऋण नियमों पर बैंकों का सतर्क रुख, बड़े सौदों में जल्दबाजी नहींAI इन्फ्रा पर दिग्गजों का दांव, तीसरे दिन डेटा सेंटर से लेकर समुद्री केबल तक में निवेश के वादेनवी मुंबई एयरपोर्ट पर FedEx करेगी ₹2,500 करोड़ निवेश, बनेगा ऑटोमेटेड एयर कार्गो हबAI का ज्यादा इस्तेमाल कर रहीं वैश्विक दवा कंपनियां, रिसर्च से लॉन्च तक बदल रहा पूरा मॉडलसाल 2028 तक ₹2,150 करोड़ निवेश करेगी फ्रांस की वेलियो, बिक्री तीन गुना करने का लक्ष्यNissan ने भारत में उतारी 7-सीटर एमपीवी Gravite, निर्यात बढ़ाकर 1 लाख वाहन करने का लक्ष्यसांठगांठ के मामले में अदालत पहुंची SAIL, CCI का भी दरवाजा खटखटायाICAI की सरकार से मांग: पीएम इंटर्नशिप योजना में पेशेवर सेवा फर्मों को मिले जगह

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ- ओम माथुर

Advertisement

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 11 लोकसभा सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी तथा कांग्रेस को दो सीटें मिली थी।

Last Updated- December 10, 2023 | 8:38 AM IST
OM Mathur
OM Mathur ( PTI )

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने शनिवार को विश्वास जताया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में राज्य में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

राज्य में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों की रविवार को होने वाली बैठक में शिरकत करने के लिए आज शाम यहां पहुंचने के बाद माथुर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की कुल 11 लोकसभा सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी तथा कांग्रेस को दो सीटें मिली थी।

भाजपा विधायक दल की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार को भाजपा के पर्यवेक्षकों के दौरे के बारे में पूछे जाने पर, माथुर ने कहा, ‘हमारी पार्टी के पर्यवेक्षक आ रहे हैं और वे क्या निर्णय लेंगे, हम इसका इंतजार कर रहे हैं।’

राज्य में मुख्यमंत्री चुनने के किसी फॉर्मूले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “कोई फॉर्मूला नहीं है। भाजपा के संसदीय बोर्ड द्वारा निर्धारित एक व्यवस्था है जिसका पालन किया जाएगा।”

लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘ मैं छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को बधाई देता हूं। यह तय है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।”

छत्तीसगढ़ में भाजपा के विधायक दल का नेता चुनने के लिए नवनिर्वाचित 54 विधायकों की बैठक रविवार दोपहर 12 बजे होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर संशय खत्म होने की संभावना है।

भाजपा ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी।

बैठक में पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहेंगे।

बैठक में माथुर, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और राज्य के लिए पार्टी के सह-प्रभारी नितिन नबीन भी मौजूद रहेंगे।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीती है। वहीं 2018 में 68 सीटें जीतने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) राज्य में एक सीट जीतने में कामयाब रही।

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 8:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement