facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

Karnataka Exit Polls: कांग्रेस की बन सकती है सरकार, बीजेपी को झटका

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 11:23 PM IST
Karnataka Assembly election: Exit polls give Congress the edge in Karnataka
PTI

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है। ‘इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया’ और ‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्य’ के सर्वेक्षण में कांग्रेस को बहुमत मिलने की भी संभावना जताई गई है।

दूसरी तरफ, ‘न्यूज नेशन-सीजीएस’ के एग्जिट पोल में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘इंडिया टुडे-ऐक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 224 सदस्यीय विधानसभा में 43 फीसदी मतों के साथ 122 से 140 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 35 फीसदी मतों के साथ 62 से 80 सीटें मिलने का अनुमान है। जनता दल (सेक्युलर) पार्टी को 16 प्रतिशत मतों के साथ 20 से 25 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

‘न्यूज 24-टुडेज चाणक्य’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 120, भाजपा 92 और जद (एस) को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। ‘जी न्यूज-मैट्रिज’ एग्जिट पोल में कांग्रेस को 41 फीसदी मतों के साथ 103 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी को 36 फीसदी मतों के साथ 79 से 94 सीटें मिलने का अनुमान है तथा जनता दल (सेक्युलर) को 17 फीसदी मतों के साथ 25 से 33 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी 9-पोलस्ट्रेट’ की ओर से किए गए चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि कांग्रेस को 99 से 109 सीटें मिल सकती हैं जबकि भाजपा को 88 से 98 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इस एग्जिट पोल में यह अनुमान भी लगाया गया है कि जद (एस) को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं।

‘एबीपी न्यूज-सी वोटर’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि कांग्रेस को 100 से 112 सीटें मिल सकती हैं तथा भाजपा को 83 से 95 और जद (एस) को 21 से 29 सीटें हासिल हो सकती हैं। ‘टाइम्स नाउ-ईटीजी’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113 सीटें मिलने तथा भाजपा को 85 और जद (एस) को 23 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

Also read: IT कैपिटल बेंगलूरु में 22 फीसदी घटी युवा मतदाताओं की संख्या, उठ रहे रोजगार पर सवाल

‘इंडिया टीवी’-सीएनएक्स’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कांग्रेस को 42 फीसदी मतों के साथ 110 से 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। दूसरी तरफ, भाजपा को 36 फीसदी मतों के साथ 80 से 90 सीटें मिलने तथा जद (एस) को 16 प्रतिशत मतों के साथ 20 से 24 सीटें मिलने की संभावना है।

‘न्यूज नेशन-सीजीएस’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा 114 सीटों के साथ एक बार फिर सरकार बना सकती है। सर्वेक्षण में कांग्रेस को 86 और जद (एस) को 21 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए हुआ मतदान बुधवार शाम छह बजे समाप्त हो गया और करीब 66.46 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement