facebookmetapixel
Advertisement
Bandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवालीअब जमीन बनेगी डिजिटल टोकन! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड कानून

Delhi Excise Policy: भाजपा ने ‘आप’ कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Advertisement

सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा केजरीवाल सरकार के ‘‘भ्रष्टाचार’’ का पर्दाफाश करती रहेगी, जो दिल्ली को ‘‘दीमक’’ की तरह खा रही है।

Last Updated- February 04, 2023 | 3:55 PM IST
BJP Protest

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा मांगते हुए शनिवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आबकारी घोटाला मामले में दायर एक आरोपपत्र में केजरीवाल को नामजद किया है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि ईडी ने ‘आप’ सरकार के आबकारी घोटाले से जुड़े अपने आरोपपत्र में केजरीवाल को नामजद किया है, लिहाजा उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

बहरहाल, अभी ‘आप’ ने इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया कि भाजपा केजरीवाल सरकार के ‘‘भ्रष्टाचार’’ का पर्दाफाश करती रहेगी, जो दिल्ली को ‘‘दीमक’’ की तरह खा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर केजरीवाल में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि भाजपा कहती रही है कि आबकारी घोटाला केजरीवाल के संरक्षण में हुआ और अब ईडी के आरोपपत्र से यह साबित भी हो गया है।

ईडी ने अदालत में दायर अपने पूरक आरोपपत्र में दावा किया है कि दिल्ली की रद्द की गई आबकारी नीति में कथित रूप से ली गई 100 करोड़ रुपये की ‘‘रिश्वत’’ के एक हिस्से का इस्तेमाल 2022 के गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के अभियान में किया गया था।

Advertisement
First Published - February 4, 2023 | 3:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement