facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! इस हफ्ते 5 मेनबोर्ड और 4 SME IPO खुलेंगेMTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

टीकाकरण अभियान और तेज करेगी योगी सरकार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:31 AM IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना के लगातार घटते मामलों के बीच योगी सरकार ने टीकाकरण अभियान और तेज करने का फैसला किया है। अब प्रदेश में 1 जून से सभी 75 जिलों में 18 साल से अधिक आयु वालों टीका लगेगा। अभी प्रदेश के 23 जिलों में 18 से 44 साल की उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा है। प्रदेश में अब तक इस आयु वर्ग के 10 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।
खुद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 जून से प्रदेश के सभी 75 जिलों में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने की घोषणा की है। टीकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने वैश्विक निविदाएं भी आमंत्रित की थीं। अधिकारियों का कहना है कि जून के पहले सप्ताह में टीकों की उपलब्धता बढ़ेगी। इस बीच मुख्‍यमंत्री बीते एक सप्ताह से जारी मंडलों व जिला मुख्‍यालयों के दौरों के बीच खुद भी टीकाकरण केंद्रों की व्यवस्था देखने जा रहे हैं। रविवार को अपने दौरे से वापिस लौटने के बाद देर शाम मुख्‍यमंत्री ने टीकाकरण को लेकर उच्‍च स्‍तरीय बैठक बुलाई है। झांसी और बांदा जिलों के दौरे से लौट कर मुख्‍यमंत्री योगी ने कार्यबल की बैठक की। बैठक टीकाकरण को लेकर शुरू होने जा रहे वृहद अभियान के संबंध में बुलाई गई थी।
राज्य सरकार के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में  18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के टीकाकरण के लिए जल्द ही दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि प्रदेश में घनी आबादी वाला राज्य होने के बावजूद 18 साल से ऊपर वालों का टीकाकरण अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक 1 मई से यूपी में 18 से 44 साल के दायरे में आने वाले 10 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को टीकाकरण के लिए 100 फीसदी पंजीकरण किया गया है।
उधर उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के नए मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राजधानी लखनऊ में लगातार 11वें दिन भी नए मामलों में कमी दर्ज की गयी है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में 301 कोरोना संक्रमित मिले और 18 लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश के अपर मुख्‍य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश भर में 4,800 नए कोरोना मरीज मिले हैं और उत्तर प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामले 84,800 हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश भर में कोरोना की 31,7620 जांच हुईं।

Advertisement
First Published - May 23, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement