facebookmetapixel
Advertisement
खरीफ बुआई पर मॉनसून की मार, सोयाबीन का रकबा 65% घटा; खाद्य तेल के दाम बढ़ने का खतराITR Deadline: सिर्फ 31 तारीख ही नहीं, जुलाई के महीने में टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी हैं ये तारीखें भीAxis MF ने लॉन्च किया ‘Axis Account Plus’, कंपनियां अब खाली पड़े पैसे पर भी कमा सकेंगी रिटर्नबाहरी खतरों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत, लेकिन हर जोखिम पर रहेगी पैनी नजर: संजय मल्होत्राRBI FSR 2026: बाहरी झटकों के बावजूद घरेलू फाइनैंशियल सिस्टम मजबूत, AI आधारित साइबर हमले सबसे बड़ा खतराDelhi EV Policy: आपकी पेट्रोल-डीजल, CNG कार नहीं चलेगी? जानिए ऐसे 9 सवालों के जवाबExplainer: जमीन बेचने से हुई कमाई? जानें ‘लैंड सेल’ को लेकर क्या हैं टैक्स के नियम, नहीं तो होगी मुश्किलNoel Tata resign: एक हफ्ते में दूसरा बड़ा कदम, ट्रेंट के बाद वोल्टास को भी अलविदा कहेंगे नोएल टाटाJio IPO के पीछे का सीक्रेट मिशन! मुकेश अंबानी का ‘Project Jupiter’ क्या था?ITR Status Check: ITR फाइल के बाद खुद अपना इनकम टैक्स रिटर्न स्टेटस करें ट्रैक, जानें स्टेप-बाय-स्टेप आसान तरीका

उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी एक दिन बढ़ी, अब तीन दिन लॉकडाउन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 5:21 AM IST

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना प्रसार को देखते हुए साप्ताहिक बंदी को दो दिन से बढ़ाकर तीन दिनों के लिए कर दिया गया है। अब प्रदेश भर में लॉकडाउन शनिवार, रविवार और सोमवार को रहेगा। प्रदेश में सभी निजी व सरकारी कार्यालयों को केवल 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। सिनेमा हॉल, रेस्टोरेंट, बार, शॉपिंग काम्प्लेक्स, जिम, स्पा, स्वीमिंग पूल और धार्मिक स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सार्वजनिक परिवहन के सभी साधन जैसे मेट्रो, बस और कैब अपनी क्षमता के 50 फीसदी पर ही संचालित होंगे। औद्योगिक एव वैज्ञानिक संस्थान पूर्व की तरह काम करते रहेंगे। शादी व अन्य मांगलिक समारोहों में अधिकतम 50 लोगों तथा अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी गई है।
प्रदेश सरकार के मुख्यसचिव आरके तिवारी की ओर से जारी सभी दिशा निर्देश अगले 14 दिनों तक लागू रहेंगे। निजी व सरकारी क्षेत्र की आवश्यक सेवाएं जैसे बैंक, स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, नगर निकाय, जलकल विभाग, बिजली व सार्वजिनक यातायात पहले की तरह चलते रहेंगे। तिवारी ने कहा है कि भीड़ वाली सभाओं व समारोहों के भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के साथ ही राज्य के भीतर व अंतरराज्यीय परिवहन का संचालन पहले की ही तरह होता रहेगा। मुख्य सचिव के आदेश के मुताबिक साप्ताहिक तीन दिनों की बंदी के अलावा विभिन्न जिलों में रात्रि कफ्र्यू के संबंध में स्थानीय प्रशासन फैसला ले सकेगा। फिलहाल प्रदेश के दो तिहाई जिलों में रात्रि कफ्र्यू जारी है। इसके तहत रात 8 बजे से सभी बाजारों को बंद करते हुए सड़कों पर आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। आदेश के मुताबिक अब माइक्रो कंटेनमेंट जोन की जगह बड़ी आबादी के संक्रमित होने की दशा में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। कंटेनमेंट जोन बनाने से पहले इसकी सार्वजनिक घोषणा की जाएगी।
इससे पहले कोविड रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम 11 की बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कोविड संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में रात्रिकालीन कोरोना कफ्र्यू और साप्ताहिक बंदी प्रभावी है। संक्रमण प्रसार को कम करने में कोरोना कफ्र्यू बहुत उपयोगी हो रही है। ऐसे में अब शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक साप्ताहिक बंदी होगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस अवधि में केवल आवश्यक और अनिवार्य सेवाएं ही यथावत जारी रहेंगी। औद्योगिक गतिविधियां और टीकाकरण साप्ताहिक बंदी में भी जारी रहेंगी।

Advertisement
First Published - April 29, 2021 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement