facebookmetapixel
Advertisement
फाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगी

‘मैं जब तक जिंदा हूं, समर्थन मूल्य बंद नहीं होगा’

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 8:34 PM IST

नए कृषि कानूनों को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समर्थन मूल्य बंद होने की बात कहकर किसानों को बरगलाया जा रहा है। चौहान ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, ‘मैं जब तक जिंदा हूं, तब तक समर्थन मूल्य बंद नहीं होगा।’ चौहान ने कहा कि मंडियों और समर्थन मूल्य व्यवस्था को बंद करने की वाली बातें भ्रामक और असत्य हैं।
मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नसरुल्लागंज में 5 लाख किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 100 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक से स्थानांतरित की। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में 50 वर्ष से एक-दो एकड़ कृषि भूमि पर काबिज परिवारों को पट्टा प्रदान किया जाएगा। केंद्र के कृषि कानूनों का जोरदार समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि ये कानून प्रदेश के लाखों किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने दूध और मछली पालन में लगे लोगों को भी क्रेडिट कार्ड देने की घोषणा की।

Advertisement
First Published - December 3, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement