facebookmetapixel
Advertisement
टियर-2 शहर बने रियल एस्टेट का नया ग्रोथ इंजन, डेवलपर्स का बढ़ा निवेशभारत बनेगा GCC की ग्लोबल राजधानी! वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रखा 2030 तक 5,000 सेंटर का लक्ष्यOil Shock से अब कम डरेगा भारत! 1991 के मुकाबले 30% ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट हुई अर्थव्यवस्थाGoogle vs Hindware: कीवर्ड बिडिंग मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा गूगल, सिंगल बेंच के फैसले को दी चुनौतीTCS Q1 Results: AI कारोबार ने बढ़ाई रफ्तार, उम्मीद से बेहतर रहे नतीजे; मुनाफा 4.6% बढ़कर ₹13,349 करोड़ पहुंचाSME IPO होंगे सस्ते? सेबी ला रहा बड़ा सुधार, डीलिस्टिंग से लेकर लिस्टिंग लागत तक बदल सकते हैं नियमतेल की कीमतें तय करेंगी बाजार की चाल! कोटक एएमसी के एमडी नीलेश शाह बोले- रिटर्न की उम्मीदें रखें सीमितNSE Co-location Case: चित्रा रामकृष्ण को हाई कोर्ट से झटका, भ्रष्टाचार मामले में याचिका खारिजQ1 Preview: वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में अव्वल रहेंगी एनर्जी और टेलीकॉम कंपनियां ब्लूमबर्ग ने शुरू की भारत के सरकारी बॉन्ड की ई-ट्रेडिंग, FPI को मिलेगी बड़ी सुविधा

100 में 1 का घर हुआ गुलजार

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:41 AM IST

तीन महीनों के इंतजार के बाद मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की हाउसिंग स्कीम-2008 का परिणाम घोषित कर दिया गया।


5,66906 आवेदकों में से 5238 आवेदकों को भाग्यशाली विजेता के रूप में चुना गया। भाग्यशाली विजेताओं के नाम विकास सदन स्थित डीडीए मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक कर दिया गया है। इन नामों को डीडीए की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है।

लेकिन देर शाम तक ये दोनों साइट नहीं खुल रही थी। इन भाग्यशाली विजेताओं को 60 दिनों के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ मकान की तय कीमत जमा करने को कहा गया है। ड्रा से बाहर होने वाले आवेदकों के पैसे 31 दिसंबर तक वापस कर दिए जाएंगे।

कैसे हुआ लकी ड्रा

डीडीए ने विभिन्न क्षेत्रों के चार विशेषज्ञों को ड्रा के आमंत्रित किया था। इनमें दिल्ली आईआईटी के एसएन महेश्वरी, सूक्ष्म, लघु व मझोले उद्योग विभाग के निदेशक एके झा, वन व पर्यावरण मंत्रालय के वित्त निदेशक डॉ. उदय शंकर व हिन्दुस्तान टाइम्स की मेट्रो संपादक शिवानी सिंह शामिल थीं।

इन चारों ने मिलकर अलग-अलग नंबर वाले छह सिक्के निकाले और उसे मिलाकर जो नंबर बना उसे भाग्यशाली विजेताओं की सूची में शामिल कर लिया गया।

पहला लकी नंबर रहा 177409, जो महावीर प्रसाद नामक एक विकलांग व्यक्ति का है। प्रसाद को रोहिणी स्थित ग्राउंड फ्लोर का एलआईजी मकान आवंटित किया गया।

सुबह से लगी भीड़

मंगलवार को सुबह से ही डीडीए मुख्यालय के बाहर आवेदकों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। ड्रा निकालने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे शुरू की गयी और करीब डेढ़ घंटे के भीतर यह प्रक्रिया पूरी हो गयी। तीन बजे भाग्यशाली विजेताओं की सूची को सार्वजनिक कर दिया गया।

हालांकि कई लोगों ने यह भी आरोप लगाया गया कि पहले  कहा गया था कि ड्रा आवेदकों के सामने किया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। डीडीए अधिकारियों का कहना है कि जगह की कमी होने के कारण आवेदकों को ड्रा स्थल पर आने की इजाजत नहीं दी गयी।

कुछ लोगों ने डीडीए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। मकान लेने किए विजेताओं को फार्म भरते समय दी गई सभी जानकारी को पूरा करना अनिवार्य बताया गया है।

इस स्कीम के तहत दिल्ली से बाहर रहने वाले लगभग 1 लाख लोगों ने आवेदन किया है।दिल्ली के रोहिणी, नरेला, वसंत कुंज, मटियामहल, पीतमपुरा जैसे इलाकों में स्थित डीडीए के सभी मकान तैयार हैं।

Advertisement
First Published - December 16, 2008 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement