facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

गिरावट ने लगाया शेयर ब्रोकरों की विस्तार योजनाओं को ग्रहण

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:41 AM IST

शेयर बाजार में अस्थिरता के चलते आज भी निवेशकों का एक बड़ा समूह बाजार में सीधे तौर पर निवेश करने से अपने हाथ पीछे खीच रहा है। ऐसा होने से न केवल दैनिक लेने देन में गिरावट आई, बल्कि क्षेत्रीय ब्रोकिंग हाउसों को अपनी विस्तार योजनाओं को कुछ समय के लिए स्थगित करने पर मजबूर भी कर दिया है।



कुछ राष्ट्रीय ब्रोकिंग हाउसों ने माना है कि बाजार में गिरावट के चलते उन्होंने अपनी विस्तार योजनाओं की गति को धीमा कर दिया है।

दूसरी ओर कुछ ब्रोकिंग हाउसों ने कहा है कि बाजार में अस्थिरता और लेने देन में गिरावट आने के बावजूद उन्होनें ने अपनी विस्तार योजनाओं में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है।


पंजाब,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में लगभग 6 से 7 लाख एक्टिव डीमेट खाताधारी है। इसके बावजूद यहां पर अभी भी इस क्षेत्र के लिए अपार संभावनाए है।


देश में होते आर्थिक विकास के चलते अब छोटे शहरों में भी लोग शेयर बाजार की तरफ रुझान कर रहें है। इसलिए न केवल  राष्ट्रीय स्तर के स्टॉक एक्सचेंज अपना विस्तार कर रहें है , बल्कि क्षेत्रीय स्तर के ब्रोकर्स भी छोटे शहरों में अपनी स्थिति को मजबूत कर रहें है। इसके लिए ये ब्रोकर्स एक्सचेंज छोटे शहरों और टाउनों में अपनी नई शाखाओं की शुरुआत कर रहें है।


देश में बड़ी संख्या में एनआरआई, कमोडिटी ट्रेडर्स, मकानमालिकों और ऊंची आय वाले निवेशकों के होने से ब्रोकिंग हाउसों के लिए इस क्षेत्र में अपार संभावनाए है।


विक्सन फाइनेंस एंड इनवेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के वी कुमार ने कहा कि  अस्थिरता के चलते और देनिक लेने देन में आई गिरावट ने इस समय निवेशकों के लिए परिस्थितियां में बदलाव कर दिया है।


बाजार में गिरावट को देखते हुए निवेशक बाजार से दूरी बनाए हुए है।
बाजार में आती गिरावट ने निवेशकों को अपनी विस्तार योजनाओं को बढ़ाने पर पुन: विचार करने पर विवश कर दिया है। निवेशकों के मन में भी बाजार के उतार चढ़ाव को देखते हुए भय की स्थिति बनी हुई है।


कुमार ने आगे बताया कि अभी हमनें पंजाब में 5 से 6 शाखाओं को खोलने की योजना बनाई थी। लेकिन बाजार की विपरीत परिस्थितियों को देखते हुए हमनें अपनी इस योजना को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।

Advertisement
First Published - July 6, 2008 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement