facebookmetapixel
Advertisement
SBI Funds Management Share Price: लिस्टिंग के कुछ ही दिनों में IPO प्राइस से नीचे फिसला शेयर, हाई से 8% तक टूटाManipal Health IPO: 29 जुलाई को खुलेगा ₹9,275 करोड़ का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड, लिस्टिंग और पूरी डिटेल?Juniper Green Energy IPO: 30 जुलाई को खुलेगा ₹1,800 करोड़ का आईपीओ; सोलर से BESS तक कारोबार में है कंपनीजुलाई में प्राइवेट सेक्टर की ग्रोथ धीमी, PMI 3 साल के निचले स्तर परAI की डिमांड बढ़ी, डील्स भी मिलीं… फिर भी Infosys पर ब्रोकरेज पूरी तरह उत्साहित क्यों नहीं? चेक करें टारगेटCaliber Mining IPO Listing: 18% प्रीमियम पर कैलिबर माइनिंग की बाजार में एंट्री, निवेशकों को हर लॉट पर ₹2800 का फायदामहंगा क्रूड, फिर भी Reliance की होगी तगड़ी कमाई? ब्रोकरेज ने दिया 22% अपसाइड का टारगेटAirtel का बड़ा दांव! London Stock Exchange पर लिस्ट होगी Airtel Money, खुलेंगे वैश्विक निवेश के नए रास्तेसिगरेट पर टैक्स बढ़ने के बाद ITC का बड़ा दांव! अवैध कारोबार रोकने के लिए बदल रही पूरी रणनीतित्योहारी सीजन में Mercedes-Benz का बड़ा दांव! 2,000 ऑर्डर पहले से बुक, रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद

दिग्गजों के निशाने पर है थातीपुर परियोजना

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 11:04 PM IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित थातीपुर रियल एस्टेट परियोजना पर बड़े-बड़े दिग्गजों ने अपनी आंखे गड़ा रखी है।


इन दिग्गजों में डीएलएफ, पार्श्वनाथ, रिलांयस और गैमन प्रमुख है। इस योजना के लिए आयोजित होने वाली बोली के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 मई है। मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के लिए किसी भी तरह के आरक्षित मूल्य की घोषणा नहीं की है।


राज्य सरकार ने इस योजना के लिए आईडीएफसी के इंडिया इन्फ्रास्ट्रक्चर इनीसिएटिव फै सिल्टी (आईआईएफ) और फीडबैक वैन्चर्स को इस योजना के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है।


केन्द्रीय व्यापार जिला योजना के लिए भोपाल में नए बाजार के मुख्य व्यावसयिक क्षेत्र के लिए बोली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद थातीपुर भारी निवेश को आर्कषित करेगा। गैमन इंडिया द्वारा बुनियादी विकास के लिए 338 करोड़ रुपये के निवेश और 15 एकड़ में फैली भोपाल योजना को को दिए गए  30 वर्षो के पट्टे की ही तरह थातीपुर योजना को चयनित बोली लगाने वाली कंपनी को 95 वर्ष के पट्टे पर दिया जाएगा।


इस योजना में 50 एकड़ में रिहायशी और व्यावसयिक बुनियादी ढ़ाचे को भी विकसित किया जाएगा।  आईआईएफ के मुख्य परिचालन अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार इस जमीन को 95 साल के लिए पट्टे में देने को तैयार है।


इसके अलावा इस योजना में बुनियादी ढ़ाचे का विकास निजी सार्वजनिक भागीदारी के आधार पर किया जाएगा। इस योजना में निवेशकों द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए 20 एकड़ में रिहायशी मकानों का निर्माण किया जाएगा। यह योजना अगले 9 वर्षो में पूरी कर ली जाएगी।

Advertisement
First Published - April 23, 2008 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement