facebookmetapixel
Advertisement
Gold silver price today:सोना ₹303 टूटा, चांदी ₹1,203 फिसलीNew Rules From August: LPG सिलेंडर से Tatkal टिकट तक… 1 अगस्त से बदल रहे हैं ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असरFII vs DII: विदेशी निवेशक बेचते रहे, घरेलू निवेशकों ने संभाला, अब किसके हाथ में है भारतीय शेयर बाजार?क्यों महंगा ऑफिस किराया दे रहीं AI कंपनियां? निवेशकों के लिए क्या हैं मायनेEicher Motors: बुलेट, क्लासिक और हंटर पर टिकी Royal Enfield की सेल, ब्रोकरेज ने दिए 22% तक के टारगेटक्या खत्म होने वाला है गाजा युद्ध? Trump ने किया बड़े समझौते का दावा, हमास-इजरायल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंसUS में पढ़ाई के बाद नौकरी करना होगा महंगा? ट्रंप प्रशासन ₹95 लाख की नई फीस पर कर रहा विचारStock Market Update: Sensex फ्लैट, Hitachi Energy और GE Vernova T&D बने सबसे बड़े गेनरZepto ने अचानक टाला IPO! अब 1,000 करोड़ जुटाने की तैयारी, लेकिन वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर से 4.5 अरब डॉलर क्यों हुआ?AI का सबसे बड़ा डर खत्म? अब TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro के लिए क्या बदलने वाला है?

उप्र: सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम पर मिलेगी सब्सिडी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 2:08 AM IST

परंपरागत ऊर्जा के वैकल्पिक तरीकों को लोकप्रिय बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सोलर वॉटर हीटिंग सिस्टम पर सब्सिडी की घोषणा की है।


इस योजना को गैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास एजेंसी (नेडा) के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। नेडा राज्य सरकार की स्वामित्व वाली एजेंसी है।घरेलू इस्तेमाल में आने वाले फ्लेट प्लेट कलेक्टरों (एफपीसी) के लिए 6000 रुपये और इवेक्यूएटेड टयूब कलेक्टरों (ईटीसी) के लिए 5000 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की गई है।

नेडा के प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया, ‘इस तरह की सब्सिडी को पहली बार शुरू किया गया है। पानी को गर्म करने के वैकल्पिक विकल्प के रूप में सरकार सोलर वॉटर हीटर को प्रमोट करने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है।’ योजना के कार्यान्वयन के लिए नेडा एक नोडल एजेंसी के रूप में काम करेगी।

अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्यक्रमों के कार्यान्वयन, अनुसंधान और विकास के जरिए आमजन में जगरूकता फैलाने और गैर-पारंपरिक उपकरणों की लोकप्रियता की जिम्मेदारी नेडा की होगी। श्रीवास्तव ने बताया, ‘चूंकि दिन प्रतिदिन बिजली की कीमत बढ़ती जा रही ही है, ऐसे में यह आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद साबित होगा। यह विशेष योजना पहले 1000 बुकिंग के लिए खुला है।’

इस योजना के तहत अभी तक 135 आवेदन पंजीकृत किया गया है। श्रीवास्तव ने बताया, ‘यह सच है कि भविष्य में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता कम होती चली जाएगी इसलिए लोगों को सौर ऊर्जा के उत्पादों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।’

Advertisement
First Published - November 5, 2008 | 8:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement