facebookmetapixel
Advertisement
अच्छी नीतियों के लिए बेहतर प्रक्रिया जरूरी, मोदी सरकार के सुधारों से मिले सबकATM PIN भूल गए या बदलना है? घर बैठे जानिए PIN Reset करने के आसान तरीकेचालबाज चीन की भारतीय चावल के खिलाफ नैरेटिव बनाने की कोशिश, 520 टन की खेप भी खारिजमिल्की मिस्ट IPO 56 गुना भरा, अगले हफ्ते होगी लिस्टिंग, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटसN Chandrasekaran Resigns: टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा, फरवरी 2027 तक संभालेंगे जिम्मेदारीSEBI के नए प्रस्ताव से बढ़ेगी मान्यता प्राप्त निवेशकों की संख्या, पात्रता के नियम होंगे आसानSIF की रफ्तार तेज: जुलाई में AUM 30% बढ़कर ₹23,177 करोड़, फोलियो 1 लाख के करीबQ1 में टाटा मोटर्स पीवी का मुनाफा 80% घटा, JLR ने बिगाड़ा परफॉर्मेंस! शुक्रवार को स्टॉक पर रहेगी नजरAyushman Card: न अस्पताल के चक्कर, न लंबी लाइन! व्हाट्सऐप से ऐसे बनाएं कार्ड, जानें आवेदन का आसान तरीकाREITs vs FDs vs equities: टैक्स कटने के बाद किस निवेश में ज्यादा रिटर्न बचेगा?

सिडबी संग ईसीडी की शुरुआत

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:32 PM IST

उद्यम लगाने के इच्छुक नौजवानों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के साथ मिल कर उद्यम संपर्क डेस्क (ईसीडी) की शुरुआत की है। सिडबी ने प्रदेश के 35 जिलों के जिला उद्योग केन्द्रों में एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी), एमएसएमई विभाग के साथ मिलकर ईसीडी  की शुरुआत की है।
लखनऊ के जिला उद्योग केंद्र में ईसीडी का उद्घाटन करते हुए अपर मुख्य सचिव एमएसएमई, नवनीत सहगल ने कहा कि इसका उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता गतिविधियां आरंभ करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें भारत सरकार व उत्तर प्रदेश की एमएसएमई से संबंधित योजनाओं के साथ-साथ बैंकों व सिडबी की सहायता और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। सहगल ने कहा कि सिडबी और ओडीओपी ने बेरोजगार युवाओं से जुड़कर उन्हें उद्यमिता अपनाने तथा इस नवोन्मेषी पहल के ज़रिए रोजगारदाता बनने को प्रेरित किया है। इससे उभरते हुए उद्यमियों को बैंकों से संपर्क करके अपने सपने पूरे करने में मदद मिलेगी।  उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सलाह दी कि वे उद्यम सारथी ऐप डाउनलोड करें और उसे ग्रामीण युवाओं में लोकप्रिय बनाएं।
सिडबी के लखनऊ स्थित क्षेत्रीय प्रमुख और महाप्रबंक मनीष सिन्हा ने बताया कि राज्य सरकार और अन्य हितधारकों के साथ सिडबी द्वारा राज्य के असेवित और अल्पसेवित घटकों के लिए अनेक संवर्द्धनशील और विकासपरक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे युवा पहले की तरह रोजगार मांगनेवाले न बनकर, रोजगार पैदा करने वाले बनेंगे। सिडबी के उप महाप्रबंक पी प्रवीण कुमार ने बताया कि ईसीडी की सभी प्रक्रिया सिस्टम-संचालित होगी और भावी उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण का पूरा प्रयास किया जाएगा।

Advertisement
First Published - June 1, 2022 | 1:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement