facebookmetapixel
Advertisement
1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों के 35 साल पूरे, क्या बदला और आगे की क्या बदलने की जरूरत हैसहकारी मॉडल और एग्रीवोल्टेइक्स से बदलेगी खेती, किसानों की आय बढ़ाने यही है नया फॉर्मूलाEditorial: ऑफलाइन पेमेंट के लिए बेहतर साइबर सुरक्षा और मजबूत नियमों की दरकारCryptocurrency से हुई कमाई? ITR Filing से पहले समझ लें टैक्स के नियम!Share Market: सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 23,767 पर बंद! अब क्या करें निवेशक?National Testing Agency के 47 अफसरों को सरकार ने किया बर्खास्त, कुछ अधिकारियों पर होगी क्रिमिनल कार्रवाईBank of India Q1 Results: मुनाफा ₹3,068 करोड़ पर पहुंचा, NII में 12.61% की बड़ी बढ़ोतरीTata Consumer Q1 Results: Q1 में मुनाफा 29% बढ़कर ₹427 करोड़ हुआ, रेवेन्यू भी 12% उछलाUTI म्यूचुअल फंड ने WhatsApp पर शुरू की निवेश और पेमेंट की सुविधा, ऐप बदले बिना पूरा होगा निवेशक्या सिर्फ PF के भरोसे सुरक्षित रहेगा आपका रिटायरमेंट? एक्सपर्ट्स ने समझें निवेश का सही फॉर्मूला

मप्र में निवेश करेगी सोम डिस्टीलरिज

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 1:02 AM IST

बेहतरीन वित्तीय परिणामों के बाद भोपाल स्थित सोम डिस्टीलरिज एंड ब्रीवरीस लिमिटेड (एसडीबीएल)ने और ज्यादा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में अपने कारोबार को बढ़ाने का निर्णय लिया है।


कंपनी ने इन क्षेत्रों में 55 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है।एसडीबीएल ने अगले 4 वर्षो के दौरान यूबी ग्रुप और शॉ वैलेस के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी शराब निर्माता कंपनी बनने का लक्ष्य तय किया है। एसडीबीएल जल्द ही महाराष्ट्र में एक इकाई का निर्माण करने जा रही है। इसके अलावा कंपनी की आंध्र प्रदेश में एक ग्रीन-फील्ड बीयर शराब बनाने वाली इकाई को स्थापित करने की भी योजना है।


इस बाबत एसडीबीएल के प्रंबध निदेशक और अध्यक्ष जगदीश के अरोड़ा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘हमनें जल्द ही अपनी विस्तार योजना को पूरा किया है। हमने पहले के  36 लाख बोतलों के उत्पादन को बढ़ाकर अब दोगुना कर दिया है। इसके अलावा हम महाराष्ट्र में अपनी एक नई इकाई को स्थापित करने के लिए 25 करोड़ रु पये और आंध्र प्रदेश में ग्रीन-फील्ड योजना को लगाने के लिए 30 करोड़ रुपये का निवेश कर रहें है।’


अरोड़ा ने किसी भी इकाई का नाम लिये बिना ही बताया कि महाराष्ट्र इकाई में ग्रेन एल्कोहल और आईएमफलएल (भारत में निर्मित विदेशी शराब) का उत्पादन किया जाएगा। कोशिश की जाएगी कि इनका उत्पादन 1 लाख बोतलें प्रतिदिन हो।


उन्होंने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए बताया कि आने वाल छह महीनों के भीतर इन दोनों इकाइयों से उत्पादन शुरु हो जाएगा। इन इकाइयों के लगने से लगभग 200 नए रोजगार पैदा होंगे। कंपनी ने बियर क्षेत्र के दूसरे दिग्गजों से आगे बढ़ते हुए वित्त वर्ष 2006-07 के 5,98,341 केसों की अपेक्षा वित्त वर्ष 2007-08 में 8,43,283 केसों की ब्रिकी करते हुए अपने उत्पाद की ब्रिकी में 41 फीसदी की वृद्वि दर्ज की है।

Advertisement
First Published - May 1, 2008 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement