facebookmetapixel
Advertisement
कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?रेलवे से लेकर टैक्स, बैंकिंग तक… 1 अगस्त से हुए बदलावों का कैसे होगा असर?NRI Banking: विदेश में रहते हुए भी इस्तेमाल कर सकते हैं भारतीय मोबाइल नंबर? जानिए बैंकिंग के जरूरी नियम31 जुलाई से पहले भरा था ITR पर हो गई गलती? एक्सपर्ट से समझें कैसे कर सकते हैं सुधारRBI MPC: EMI बढ़ेगी या मिलेगी राहत? RBI की मीटिंग से क्या हैं उम्मीदेंITC Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर में आई रफ्तार, 4% उछला स्टॉक; ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट प्राइसजुलाई में ज्यादा बारिश का असर, खरीफ रकबा में कमी घटकर 3% से भी कमTechnical Picks: अगले 3-4 हफ्तों में ये 3 शेयर करा सकते हैं मोटी कमाई, 21% तक तेजी की उम्मीदMaruti की 50% मार्केट शेयर पर नजर, Brezza और EV पर बड़ा दांव; ब्रोकरेज बोले- 20% तक आ सकती है तेजी

छत्तीसगढ़ में भी छठा वेतन आयोग लागू होगा

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 6:37 PM IST

चुनाव नजदीक आते ही राज्य सरकारों ने नई घोषणाओं की झड़ी लगा दी है। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने भी आम चुनावों से पहले राज्य में छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का फैसला कर लिया है।
यह सिफारिशें जनवरी 2006 से ही लागू की जाएगी। यह फैसला सोमवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में लिया गया। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने बताया, ‘राज्य सरकार ने लगभग 2 लाख कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के हिसाब से वेतन देने का फैसला किया है। यह 1 जनवरी 2006 से लागू हुआ माना जाएगा।’
उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को आने वाले 3 साल में लगभग 2,700 करोड़ रुपये के एरियर दिए जाएंगे। जबकि आयोग की सिफारिशों के हिसाब से मिलने वाला वेतन सितंबर 2008 से लागू माना जाएगा। सरकार की इस घोषणा से राज्य सरकार पर 35 फीसदी का अतिरिक्त भार पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वेतन में 35 फीसदी बढ़ोतरी की अपनी घोषणा को पूरा करेगी। सरकार का यह फैसला आम चनावों से ऐन पहले आया है। लेकिन मुख्यमंत्री इसे वोटरों को लुभाने का तरीका मानने से साफ इनकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘कभी ना कभी तो सरकार को इस मामले पर फैसला करना ही था।’
सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा पिछले साल दिसंबर में हुए विधान सभा चुनावों में किया था। हालांकि वित्त वर्ष 2008-10 के लिए बजट में सरकार नेकर्मियों के एरियर का भुगतान करने के लिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रकम का प्रावधान रखा है।

Advertisement
First Published - March 2, 2009 | 6:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement