facebookmetapixel
Advertisement
बिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट

बेंगलूरु में 24 घंटे खुली रखी जा सकेंगी दुकानें

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 2:14 AM IST

कर्नाटक सरकार ने इस सप्ताह राज्य के खुदरा दुकानदारों और खानपान के कारोबारियों को नए साल का तोहफा दिया है। राज्य ने उन सभी दुकानों पर वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खुला रखने की अनुमति दे दी गई है, जहां 10 या इससे ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं। कोविड-19 के कारण हुए राजस्व नुकसान को देखते हुए सरकार ने यह अनुमति दी है, जिससे कि कारोबारियों को मदद मिल सके।
खासकर बेंगलूरु के कारोबारियों ने कर्नाटक सरकार के फैसले का यह कहते हुए स्वागत किया है कि देश के तकनीकी केंद्र होने के कारण यह उचित नहीं था कि रात की जिंदगी रोकी जाए, जो आर्थिक वृद्धि का प्रमुख चालक है।
इंप्रेसारियो हैंडमेड रेस्टोरेंट के बिजनेस हेड-साउथ रणवीर सभानी ने कहा, ‘शहर में बड़े पैमाने पर विस्थापित युवा काम के लिए आते हैं। वैश्विक शहर को रात की अर्थव्यवस्था के लिए भी जाना जाता है। सरकार के कदम से एक और स्तर पर मदद मिलेगी। बेंगलूरु में बेरोजगारी की समस्या भी कम होगी क्योंकि 24 घंटे रेस्टोरेंट चलने से कर्मचारियों की संख्या 10-15 प्रतिशत बढ़ेगी।’
इलेक्ट्रॉनिक सिटी में स्थित बीएलआर ब्रीविंग कंपनी के पार्टनर प्रसन्न कुमार ने कहा, ‘हम आईटी केंद्र के पास हैं और यह कॉर्पोरेट के लिए बदलाव लाने वाला कदम साबित होगा।’

Advertisement
First Published - January 8, 2021 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement