facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगी

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170.1 अंक चढ़ा; निफ्टी 18,540 अंक के पार पहुंचा

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 3:25 PM IST

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170.1 अंक चढ़ा; निफ्टी 18,540 अंक के पार पहुंचा
PTI / मुंबई  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूती और खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट के बीच शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई और सेंसेक्स 170 अंक से अधिक चढ़ गया।

खाद्य पदार्थों की कीमतों में नरमी से खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में घटकर 11 महीने के निचले स्तर 5.88 प्रतिशत पर आ गई है। इस साल यह पहला मौका है जब महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर (दो से छह प्रतिशत) से नीचे आई है।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 170.1 अंक की तेजी के साथ 62,300.67 अंक पर पहुंच गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 43.7 अंक बढ़कर 18,540.85 पर था।

सेंसेक्स में इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में गिरावट हुई।

पिछले कारोबारी सत्र में, सोमवार को बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 51.10 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,130.57 अंक पर बंद हुआ था। एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 0.55 अंक की मामूली बढ़त के साथ 18,497.15 अंक पर बंद हुआ था।

अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजारों में तेजी थी। शंघाई के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी बाजार भी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए।

अंतरराष्ट्रीय तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड 1.22 प्रतिशत बढ़कर 78.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 138.81 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा मानसी

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement