facebookmetapixel
Advertisement
टाटा संस की AGM पर गहराया संकट, सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड का पेंच नहीं सुलझा तो टल सकती है बैठकएयरटेल पेमेंट्स बैंक के नेतृत्व में बड़ा बदलाव, सुनील मित्तल की जगह शबनम सिन्हा होंगी नई चेयरपर्सनये 3 PSU स्टॉक्स चमकाएंगे पोर्टफोलियो! करीब 60% तक रिटर्न संभव, ब्रोकरेज ने कहा- BUY8वें वेतन आयोग में करना चाहते हैं काम? कंसल्टेंट भर्ती के बदले नियम, जानें उम्र और अनुभव की पूरी डिटेलFOF कैटेगरी में क्वांट-निप्पॉन के नए फंड, आर्बिट्राज और डेट स्कीम पर फोकस; ₹500 से निवेश का मौकासरकार ने ECMS के तहत 31 नए प्रस्तावों को दी मंजूरी, कुल ₹7,877 करोड़ का होगा निवेश2027 में दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, 2029 तक मुंबई से जुड़ेगा गुजरातऑफिस स्पेस की मजबूत मांग से बढ़े किराये, बेंगलुरु में सबसे ज्यादा 10.7% की तेजीजियोब्लैकरॉक म्युचुअल फंड में अब रेगुलर प्लान, डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए भी कर सकेंगे निवेशEPS Pension: 12 महीने में एक बार जरूर करें ये काम, वरना अगले महीने से बंद हो सकता है पेंशन भुगतान

रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.45 प्रति डॉलर पर

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 5:43 PM IST

रुपया 15 पैसे की तेजी के साथ 82.45 प्रति डॉलर पर
PTI / मुंबई  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बुधवार को 15 पैसे की तेजी के साथ 82.45 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में तेजी तथा मुद्रास्फीति दबाव के कम होने से निवेशकों की धारणा सुधरने के साथ रुपये में तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट आने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.60 के स्तर पर लगभग अपरिवर्तित रुख के साथ खुला और कारोबार के अंत में यह 15 पैसे की तेजी के साथ 82.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.40 के उच्चस्तर और 82.71 के निचले स्तर को छुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 82.60 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत घटकर 103.69 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.26 प्रतिशत घटकर 80.47 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 144.61 अंक बढ़कर 62,677.91 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 619.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश रमण

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 12:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement