facebookmetapixel
Advertisement
500 GW लक्ष्य के लिए भारत को हर साल चाहिए $35 अरब, क्या InvITs बनेंगे रिन्यूएबल एनर्जी का सहारा?लगातार कॉल, रिकवरी एजेंट की धमकी व फोन लॉक — RBI के नए नियमों से लोन लेने वालों के लिए क्या बदलेगा?डिविडेंड देने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश का मौका! 24 अगस्त तक खुला है व्हाइटओक कैपिटल का NFOशेयर के बदले मिल जाएगा ₹1 करोड़ तक लोन; मिरे एसेट की नई सुविधा का कैसे उठा सकते हैं फायदा, कितना लगेगा ब्याज?GST रिफॉर्म का जोश खत्म! अब धीमी पड़ेगी आर्थिक ग्रोथ की रफ्तार, महंगाई ने बढ़ाई टेंशन?Bharat Forge: ₹11,200 करोड़ की डिफेंस ऑर्डर बुक, ब्रोकरेज ने दिए ₹2400 तक के टारगेटDebit Card PIN भूल गए या बदलना है? ATM और मोबाइल से ऐसे तुरंत सेट करें नया PIN, जानें आसान तरीकाATM से कैश निकालने से पहले जान लें ये लिमिट, वरना हो सकती है परेशानीअब ₹10 और ₹20 के आएंगे पॉलीमर नोट, सरकार ने दोनों के 1-1 अरब नए नोट खरीदने की दी मंजूरीAI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाब

यूपी में धान की रिकॉर्ड बुआई के आसार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:58 AM IST

पहले प्री-मॉनसून और फिर बाद में हुई अच्छी बारिश से उत्तर प्रदेश में इस बार धान की रिकॉर्ड बुआई के आसार हैं। प्रदेश सरकार को बीते वर्षों के मुकाबले 10 लाख टन अधिक धान की पैदावार का अनुमान है। योगी सरकार ने इस बार खरीफ सीजन में 60 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की बुआई करने का लक्ष्य तय किया था। कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस खरीफ सीजन में 96.03 लाख हेक्टेयर खेती योग्य जमीन में से 60 लाख हेक्टेयर पर धान की बुआई करने का लक्ष्य तय किया गया था। इसमें से 57.72 लाख हेक्टेयर भूमि पर 4 अगस्त तक धान की बुआई की जा चुकी है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी 15 अगस्त तक तय लक्ष्य के अनुसार 60 लाख हेक्टेयर भूमि पर धान की बुआई हो जाएगी। बीते साल 58.92 लाख हेक्टेयर भूमि पर ही धान की बुआई हो पाई थी।
 
विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक बरेली मंडल में 194.40 हजार हेक्टेयर में धान की बुआई की गई है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार धान के उत्पादन में उत्तर प्रदेश एक बार फिर से कीर्तिमान गढऩे जा रहा है। अनुकूल मौसम और बेहतर बारिश की वजह से प्रदेश में बीते साल के मुकाबले इस बार धान की पैदावार अधिक होगी। बीते साल धान की पैदावार 257.04 लाख टन के पार पहुंच गई थी। कहा जा रहा है कि बीते वर्ष के मुकाबले इस बार दस लाख टन अधिक धान का उत्पादन होगा। मोटे अनाज (ज्वार, बाजरा और मक्का) की पैदावार में भी प्रदेश एक नया रिकॉर्ड बना सकता है। धान और मोटे अनाज की रिकॉर्ड पैदावार से केंद्रीय खाद्य बास्केट में उत्तर प्रदेश की भागीदारी और बढ़ेगी। 
 
राज्य के 18 मंडलों में से सबसे अधिक धान की बुआई बरेली मंडल में हुई है। बरेली मंडल में 194.40 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की बुआई हुई है। इसके बाद मुरादाबाद मंडल में 175.50 हजार हेक्टेयर, मेरठ मंडल में 156.01 हजार हेक्टेयर, अलीगढ़ मंडल में 141.40 हजार हेक्टेयर, सहारनपुर मंडल में 73.72 हजार हेक्टेयर और विंध्याचल मंडल में 25 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की बुआई हुई है।  

Advertisement
First Published - August 10, 2021 | 7:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement