facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

Adani Group की इस कंपनी का मुनाफा 80% बढ़ा, दिसंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 625 करोड़ के पार

Advertisement

इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹625.30 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹348.25 करोड़ था।

Last Updated- January 23, 2025 | 4:40 PM IST
Adani Group

Adani Group Power Company Q3 Results: अदाणी ग्रुप की पावर कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions) ने गुरुवार को बाजार बंद होते ही दिसंबर तिमाही में नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने अपने मुनाफे में करीब 80% की जोरदार बढ़त दर्ज की है। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹625.30 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹348.25 करोड़ था। कंपनी का शेयर गुरुवार को 1.2 फीसदी की तेजी के साथ 811 रुपये पर सेटल हुआ।

मुनाफे के साथ-साथ कंपनी की आय में भी जोरदार उछाल देखने को मिली। दिसंबर 2024 में खत्म तिमाही के दौरान अदाणी एनर्जी की कुल आय ₹6,000.39 करोड़ रही, जबकि इससे पिछले साल इसी तिमाही (दिसंबर 2023) में यह ₹4,824.42 करोड़ थी।

Adani Energy Solutions: स्टॉक पर रखें नजर

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के स्टॉक में नतीजों के बाद मूवमेंट देखने को मिल सकता है। बीते कुछ साल में यह शेयर खास नहीं चला है। सालभर में करीब 24 फीसदी का निगेटिव रिटर्न रहा है। हालांकि, हाल के एक दो हफ्ते में शेयर में तेजी का मूवमेंट बना है। बीते एक हफ्ते में शेयर 2 फीसदी और 2 हफ्ते में 8 फीसदी के आसपास उछला है।

अदाणी एनर्जी का शेयर 52 हफ्ते के हाई (1347 रुपये) से करीब 40 फीसदी गिरावट पर ट्रेड कर रहा है। स्टॉक का 52 हफ्ते का लो 588 रुपये है। BSE पर आज कंपनी का मार्केट कैप 97,393 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया।

Advertisement
First Published - January 23, 2025 | 4:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement