facebookmetapixel
Advertisement
तमिलनाडु में बदलाव से इन शेयरों की चांदी! Radico समेत इन 3 पर BUY रेटिंग, चेक करें टारगेटअब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सीक्रेट! WhatsApp का नया Username फीचर बढ़ाएगा प्राइवेसीStock Market Today: GIFT Nifty में तेजी, लेकिन US-Iran तनाव ने बढ़ाई चिंता; आज कैसी रहेगी बाजार की चाल?Vedanta Demerger: डिमर्जर के बाद इस कारोबार से आएगी सबसे ज्यादा कमाई, शेयर पर ₹350 का टारगेटEmkay Portfolio Update: HPCL को किया बाहर, Bharat Forge समेत इन 3 शेयरों को मिली एंट्रीStocks To Watch Today: आज इन शेयरों में होगा बड़ा एक्शन! Power Grid से HDFC Bank तक, निवेशकों के लिए आए कई बड़े अपडेटअमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटा

हरिद्वार में जमीन तलाश रही हैं निजी कंपनियां

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:07 PM IST


हरिद्वार के औद्योगिक एस्टेट में आईटीसी, हिंदुस्तान यूनीलीवर और स्टरलाइट ने हाल ही में नई इकाइयां लगाई हैं और अब वे अपनी विस्तार योजना के लिए और अधिक जमीन की तलाश कर रही हैं।

विस्तार योजना के लिए ये सभी कंपनियां हरिद्वार के एकीकृत औद्योगिक एस्टेट में 200-500 करोड़ रुपये निवेश करने को तैयार हैं। उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) द्वारा विकसित किए जा रहे हरिद्वार के औद्योगिक एस्टेट में लगभग 80 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

नई नीति के मद्देनजर राज्य सरकार उद्योगों के भूमि आवंटन संबंधी मुद्दों को जल्द से जल्द निपटाने की कोशिश कर रही है। इन कंपनियों के बीच अधिक जमीन हासिल करने की होड़ लगी हुई है।

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार ने उत्तराखंड में और अधिक जमीन की चाह रखने वाले उद्योगों से अपनी मांग कम से कम रखने को कहा है ताकि अधिक से अधिक प्रस्तावों को समायोजित किया जा सके।

उद्योग सचिव पी सी शर्मा ने बताया, ‘हम लोगों ने उद्योगों से कहा है कि वे अपनी जरुरत के आकार को कम करें।’ बहरहाल, सिडकुल ने अभी तक हरिद्वार के लिए करीब 80 प्रस्ताव प्राप्त किए हैं जबकि कई उद्योग अपनी नई इकाई की स्थापना या फिर विस्तार के लिए जमीन की जुगत में जुटे हैं।

Advertisement
First Published - September 25, 2008 | 8:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement