facebookmetapixel
Advertisement
MTF से खरीदते हैं शेयर? मार्जिन कॉल और फोर्स्ड सेलिंग से बढ़ सकती है मुश्किलेंकच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया तनाव से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, इन आंकड़ों पर रखें नजरFinancial Freedom: आखिर कितनी कमाई और बचत के बाद आप नौकरी की मजबूरी से बाहर निकल सकते हैं?चांदी के आभूषणों की शुद्धता जांचना अब होगा और आसान, BIS दो साल में बढ़ाएगा हॉलमार्किंग नेटवर्कभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त के पहले हफ्ते में ₹12,921 करोड़ का निवेशMCap: शेयर बाजार में उछाल से चार कंपनियों का मार्केट कैप 1.43 लाख करोड़ बढ़ा, SBI रहा टॉप गेनरदिल्ली में 14 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टआम यूजर्स के लिए UPI लेनदेन पूरी तरह रहेगा फ्री, MDR चार्जेस की खबरों को सरकार ने किया खारिजPM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से की बात, भारत-अमेरिका व्यापार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चाफ्लिपकार्ट मिनट्स की गॉरमे सेगमेंट में एंट्री, प्राइवेट लेबल ‘Pykd’ के साथ बेचेगी प्रीमियम सामान

बच्चों व बेसहारा बुजुर्गों को पेंशन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 4:41 AM IST

दिल्ली सरकार ने कोरोना से मौत होने पर परिजनों को मुआवजा के साथ पेंशन देने का निर्णय लिया है। सरकार अनाथ बच्चों और बेसहारा बुजुर्गों को 2,500 रुपये महीना पेंशन देगी। सरकार ने बिना राशन कार्ड वाले जरूरतमंद गरीबों को भी मुफ्त राशन देने का फैसला किया है। बीते 24 घंटे में संक्रमण दर और मामलों में गिरावट देखी गई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि सरकार ने कोरोना से प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है। 
कोरोना के कारण जिन बच्चों ने माता-पिता को खो दिया है, उन्हें 2,500 रुपये प्रति महीना की आर्थिक मदद उनके 25 साल की उम्र तक दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार इन बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी उठाएगी। 

केजरीवाल ने कहा कि कई ऐसे परिवार हैं, जिनके घर में कमाने वाले की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। ऐसे परिवारों को 50 हजार रुपये मुआवजा के साथ 2,500 रुपये महीना पेंशन भी दी जाएगी। कोरोना से मरने वाले लोगों के परिजनों को भी 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देने का भी फैसला किया है।

Advertisement
First Published - May 19, 2021 | 1:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement