facebookmetapixel
Advertisement
सुरक्षित निवेश बना सोने-चांदी की तेजी का कारण, सोना ₹1,205 मजबूत, चांदी ₹1,745 चमकीईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर, कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचाStock Market Today: शुक्रवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल? GIFT Nifty पॉजिटिव, कच्चा तेल और सोना चढ़ा, IPO बाजार भी रहेगा गुलजारStocks To Watch Today: शेयर बाजार में आज हलचल तय! Saatvik Green से KFin Tech और Pfizer तक, जानें किन स्टॉक्स पर रहेगी नजरभारत-जापान का रक्षा सहयोग बढ़ेगा, समुद्री सुरक्षा से लेकर जहाजों के विकास तक साथमुफ्त कोचिंग से छोटे शहरों के छात्रों को फायदा, सरकारी नौकरियों में बढ़ सकती है प्रतिस्पर्धाउदारीकरण के 35 साल: आईटी से लेकर खुदरा क्षेत्र में कोलकाता की बदली तस्वीर, मगर आ​र्थिक चुनौतियां बनी रहींAI ने छोटे कारोबारों के लिए विज्ञापन आसान बनाया, 75% ने ग्रोथ में मदद मानीब्रिक्स सम्मेलन से पहले भारत-बांग्लादेश संबंधों पर संशय, पीएम रहमान के दौरे की संभावना कमझारखंड में सरकारी नियुक्तियां रद्द करने पर रोक, 15 सितंबर तक सरकार से जवाब

निवेश की दौड़ में उत्तर भारतीय शहर पीछे

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:18 PM IST

बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़ी परियोजनाओं में निजी क्षेत्रों से निवेश हासिल करने की दौड़ में उत्तर भारतीय शहर दक्षिण भारतीय शहरों से काफी पीछे रहे हैं।
उद्योग चैंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक राज्य की बेहतर नीतियों के कारण पिछले चार साल में दक्षिणी राज्यों ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में 70 फीसदी निजी निवेश आकर्षित किया है, जबकि उत्तरी राज्यों की झोली में महज 30 फीसदी निवेश ही गया है।
वाणिज्य एवं उद्योग मंडल (एसोचैम) के अध्यक्ष सज्जन जिंदल ने कहा कि  6 महानगरों में हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निजी निवेश के  मामले में 70 फीसदी की हिस्सेदारी है।
एसोचैम ने कहा कि पिछले 4 साल में निजी क्षेत्र ने दक्षिण भारत के तीन महानगरों में 33,161 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है। दूसरे महानगरों में इस क्षेत्र में 14,240 करोड़ रुपये  निवेश किए गए हैं। एसोचैम के अनुसार बेहतर राज्य नीति और उच्च साक्षरता दर के कारण ऐसा मुमकिन हुआ है।

Advertisement
First Published - April 6, 2009 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement