facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

स्वास्थ्य कार्यकताओं को मोबाइल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:43 AM IST

केंद्र द्वारा नियुक्त की गईं मिडवाइफ जैसी ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तक पहुंच को आसान बनाने के लिए उन्हें मोबाइल फोन मुहैया कराया जा रहा है।


असम सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए यह सुविधा दी है। राज्य में मान्यताप्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं (आशा)को रेडियो भी वितरित किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां मिल सकेंगी।

उन्हें तत्काल वित्तीय प्रोत्साहन देने के लिए उनके बैंक खाते भी खोले जा रहे हैं। असम के अलावा तमिलनाडु के गांवों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए वहां मौजूद आशा कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन मुहैया कराए गए हैं। निजी ब्राडकास्टर के साथ मिलकर प्रसार भारती ने आशा नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी शुरू किया है। 

उल्लेखनीय है कि  राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन ने  गांवों में  स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए असम के निजी अस्पतालों के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए  हैं। राज्य में स्थित सार्वजनिक और निजी अस्पताल स्वास्थ्य सुरक्षा में भागीदार बनना चाहते हैं। यह भी विदित है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ए. रामदोस ने आशा और एएनएम के कार्यकर्ताओं को रेडियो और मोबाइल फोन वितरित किए।

Advertisement
First Published - July 8, 2008 | 1:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement