facebookmetapixel
Advertisement
‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकम

चंडीगढ़ में मॉल: अभी मीलों का सफर बाकी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:00 AM IST

भले ही चंडीगढ़ में मॉल का नशा लोगों के सर चढ़ कर बोल रहा हो लेकिन सच्चाई यह है कि चंडीगढ़ को इस दिशा में अभी भी मीलों का सफर तय करना बाकी है।


इस साल संभवत: शहर में तीन मॉल्स खोले जाने हैं लेकिन उन शॉपिंग मॉल्स में उदासीनता बनी हुई है। शहर में खोले जाने वाले शॉपिंग मॉल्स में उप्पल सेंट्रल मॉल्स, आईटी पार्क में डीएलएफ मॉल्स और सिटी इम्पोरियम मॉल शामिल है।

उप्पल सेंट्रल मॉल को जहां पिछले साल ही खुलना था अब उसे एक महीने का और इंतजार करना होगा। सेंट्रल मॉल करीब 1,25,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में फैला है। यहां 48,000 वर्ग फीट के क्षेत्र में चार मल्टीप्लेक्स स्क्रीन वाले पीवीआर सिनेमा है, जिसकी क्षमता एक हजार लोगों की है, लेकिन इसके बावजूद यहां कोई एंकर स्टोर्स नहीं है। हालांकि मॉल के अधिकारियों बताया कि अभी तक करीब 30 स्टोर्स को पट्टे पर दिया जा चुका है।

डीएलएफ शॉपिंग मॉल आईटी पार्क में स्थित है और यह करीब 1,90,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है। यह उम्मीद की जा रही है कि इस मॉल का परिचालन अगस्त तक शुरू हो जाएगा। डीएलएफ शॉपिंग मॉल से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि करीब 70 फीसदी जगह को पट्टे पर दिया जा चुका है। इसी तरह शहर में बनने वाला तीसरा मॉल इम्पोरियो मॉल है, जिसका परिचालन संभवत: इस साल के नवंबर महीने तक शुरू हो जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस मॉल का भी 70 फीसदी हिस्सा पट्टे पर दिया जा चुका है। बहरहाल, पट्टे को लेकर मॉल के अधिकारियों कुछ भी कह रहे हों लेकिन इन मॉलों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों के दावें सच्चाई से कोसो दूर है।

Advertisement
First Published - May 27, 2008 | 10:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement