facebookmetapixel
Advertisement
Share Market: शेयर बाजार में चौथे दिन भी रैली! निफ्टी 24,774 पर, अब क्या करें?कंपनी से मिलने वाले 3-5 लाख के हेल्थ इंश्योरेंस पर हैं निर्भर? समझें क्यों सुपर टॉप-अप व मेडिकल फंड भी है जरूरीExplainer: साइलेंट सेविंग से स्मार्ट इनवेस्टमेंट तक! कैसे भारतीय परिवारों में बदल रही है पैसों को लेकर सोच व रणनीतिहाईवे नहीं, अब डेटा सेंटर तय करेंगे शहरों का विस्तार; बढ़ेगी हाउसिंग डिमांडJio Financial का नया प्लान: AI-ग्लोबल पार्टनरशिप से बढ़ेगी ग्रोथ, डिजिटल ग्राहकों को और जोड़ने की कोशिशभारत में क्यों घट रहा है FDI? जानिए आखिर क्यों दूरी बना रही हैं विदेशी कंपनियांमहंगाई को नियंत्रित करने के लिए बफर स्टॉक, जरूरत पड़ने पर नीतियों में भी किया जा रहा बदलाव: सरकार8th Pay Commission: डेटा जमा करने की तारीख खत्म, पर कब तक आएगी सैलरी बढ़ाने वाली रिपोर्ट?कोटक महिंद्रा AMC का नया इंडेक्स फंड लॉन्च, 17 अगस्त तक खुला रहेगा NFOExplainer: क्या शेयर बाजार, म्युचुअल फंड में निवेश करने वालों को भी रिटायरमेंट के लिए पेंशन स्कीम की जरूरत है?

कुम्हो की बस में महाराष्ट्र रोडवेज

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:52 PM IST

दक्षिण कोरिया के कुम्हो एशियाना समूह की कंपनी कुम्हो एक्सप्रेस जल्द ही भारतीय सड़क यातायात कारोबार में आने की योजना बना रही है।
कंपनी ने महाराष्ट्र राज्य सड़क यातायात निगम (एमएसआरटीसी) से इसके लिए बातचीत भी कर ली है। कुम्हो एशियाना समूह की कंपनियां ऑटोमेटिव, लॉजिस्टिक, कैमिकल और विमानन क्षेत्र में काम करती हैं। कुम्हो एक्सप्रेस दक्षिण कोरिया, चीन और वियतनाम में भी परिचालन करती है।
एमएसआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘कंपनी के साथ चल रही बातचीत अभी शुरुआती दौर में ही है। कंपनी कितना निवेश करेगी अभी इस बारे में भी कुछ नहीं पता है।’
एमएसआरटीसी ने राज्य के सबसे अधिक चलने वाले रूटों पर वातानुकूलित (एसी) बसें शुरू कर काफी मुनाफा कमाया है। सड़क निगम ने मुंबई-पुणे, नासिक-मुंबई और ठाणे-पुणे के बीच एसी बसें शुरू की हैं।
एमएसआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘शिवेनेरी नाम से चलने वाली हमारी एसी बसें काफी पसंद की जा रही हैं। निजी बस ऑपरेटरों के मुकाबले हमारी बसें ज्यादा सुरक्षित हैं।’ उन्होंने बताया कि एमएसआरटीसी के मंडल ने कुम्हो के साथ संयुक्त उपक्रम बनाने की मंजूरी दे दी है।
अधिकारी ने बताया, ‘अब हम इस प्रस्ताव के लिए राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही फैसला किया जाएगा कि संयुक्त उपक्रम में किसकी कितनी हिस्सेदारी रहेगी। संयुक्त उपक्रम के लिए संभावनाओं का अध्ययन करने के बाद ही पता चलेगा कि हमें कितना निवेश करना है।’
हम हैं साथ
महाराष्ट्र सरकार संयुक्त उपक्रम के लिए कर रही है कुम्हो से बातचीत 
संयुक्त उपक्रम के  लिए राज्य सरकार की अनुमति का इंतजार

Advertisement
First Published - March 13, 2009 | 5:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement