facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

मध्य प्रदेशः रियल एस्टेट क्षेत्र में उतरा सोम ग्रुप

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 10:46 PM IST

मध्य वर्गीय परिवार की दिनोंदिन बदलती जीवन शैली को ध्यान में रखते हुए भोपाल स्थित आर्यव्रत हॉउसिंग कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी 1000 करोड़ रुपये की लक्जरी आवास परियोजना ‘ब्रिटिश पार्क’ के साथ रियल एस्टेट उद्योग में प्रवेश करने की औपचारिक घोषणा कर दी है।


आर्यव्रत देश की अग्रणी शराब कंपनी सोम ग्रुप की सहायक कंपनी है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि इस परियोजना को अगले चार साल में पूरा कर लिया जाएगा। यह परियोजना शहर के एक शांत वातावरण और भोजपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।


यह अल्ट्रामॉडर्न आवासीय परियोजना अपनी तरह की ऐसी पहली परियोजना होगी जहां कॉल करने पर न केवल डॉक्टरों की आपातकालीन सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी बल्कि बेहद मामूली शुल्क पर रसोइया, लॉउंडरी सहित परिसर में पूर्ण वातानूकूलित कमरों की व्यवस्था की जाएगी।


कंपनी के निदेशक जे के अरोड़ा ने बताया, ‘हमारा उद्देश्य दिनोंदिन बदलती पश्चिमी जीवन शैली की आवश्यकताओं को पूरा करना है। ब्रिटिश पार्क में हम ये सारी सुविधाएं न केवल फोन कॉल से बल्कि इंटरकॉम से भी दरवाजे तक पहुंचाएंगे।


भोपाल में बहुत सारी आधुनिक आवास इकाइयां हैं लेकिन उनमें आधुनिक सेवाओं की सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। यही वजह है कि यहां सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले लोग इन सुविधाओं को महसूस कर रहे हैं। हमें पूरा यकीन है कि ब्रिटिश पार्क शहर की सबसे आदर्श जगह के रूप में उभरेगी जहां खुशहाली और आराम का पूरा ख्याल रखा जाएगा।’


अरोड़ा ने बताया, ‘हमारा लक्षित खरीदार अभिजात वर्ग समूह है लेकिन यहां बंगलों, विला और हवेली की संपूर्ण रेंज होगी।’ ब्रिटिश पार्क में दो बेडरूम की कीमत 29 लाख रुपये की रेंज में होगी जबकि आठ बेडरूम की कीमत 1.75 करोड़ रुपये के आसपास होगी।

Advertisement
First Published - October 3, 2008 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement