facebookmetapixel
Advertisement
महंगा कच्चा माल… फिर भी रिकॉर्ड कमाई! आखिर कंपनियां कर क्या रही हैं?Gold, Silver Price Today: सोना ₹757 चढ़ा, चांदी ₹2266 चमकी; क्रूड की नरमी ने दिया सपोर्टएक के बाद एक संकट झेलने वाली Gopal Snacks की वापसी? ब्रोकरेज को दिखी 64% तेजीजुलाई में IPO की बरसात, ₹9,275 करोड़ का Manipal Health इश्यू आखिरी बड़ा दांवGIFT City में पड़े लावारिस पैसों के लिए बनेगा खास फंड, जानिए किसे मिलेगा पैसाTCS-Infosys से Wipro तक… 5 दिग्गज IT कंपनियों की रिपोर्ट ने बढ़ाई निवेशकों की चिंताIndiGo का राजस्व 19% बढ़ा, फिर भी ₹240 करोड़ का नुकसान क्यों हुआ?विदेशी निवेशक लौटे तो इन शेयरों में आ सकती है बड़ी तेजी, PGIM की रिपोर्टशेयर बाजार के नियमों में होगा बड़ा बदलाव, संसदीय समिति ने SMC Bill पर लगाई मुहरAI के दौर में बदला IT बिजनेस! Mphasis ने अपनाया ऐसा मॉडल, ग्राहकों को भी आ रहा पसंद

व्यावसायिक शिक्षा के लिए लखनऊ है ना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:04 AM IST

उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अपना शहर छोड़कर कोसों दूर जाने के दिन लद गए हैं।


दिनों-दिन पेशेवरों की बढ़ती मांग ने व्यावसायिक शिक्षा को जबरदस्त बढ़ावा दिया है और शायद यही वजह है कि लखनऊ से कुछ किलोमीटर पर बसे विभिन्न शिक्षण संस्थानों में तरह-तरह के पाठयक्रमों की शुरूआत की गई है।

इस वक्त प्रबंधन और इंजीनियरिंग में तकनीकी पाठयक्रम हॉट सीट के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। मसलन, आज छात्रों के लिए ये दोनों ही विषय सबसे पसंदीदा बने हुए हैं। संस्थानों में अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए छात्र कार्यालयों में लंबी-लंबी कतारे लगाए खड़े हैं।

सागर इंस्टीटयूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के सचिव सुनिल कुमार झुनझुनवाला ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘पेशेवर शिक्षा पाने वाले उम्मीदवारों की संख्या में आमूलचूल वृध्दि देखने को मिली है। वास्तव में, आने वाले दिनों में पेशेवर शिक्षण संस्थानों में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, ताकि व्यावसायिक शिक्षा की बढ़ती मांग की आपूर्ति हो सकेगी।’

लखनऊ के आसपास के क्षेत्र शिक्षण केंद्रों के नए हब के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं। लखनऊ के पड़ोसी जिले बाराबंकी एक ऐसी ही जगह है जहां उच्च शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। झुनझुनवाला ने बताया, ‘अगर हमें अपनी चारो ओर तकनीकी और सामाजिक विकास को गति प्रदान करना है तो यह बेहद जरूरी है कि पेशेवर शिक्षा की संभावनाओं को विकसित किया जाए। यही नहीं पेशेवर शिक्षा उचित मूल्य पर उम्मीदवारों को मुहैया कराई जाए। इसमें कोई शक नहीं कि इससे कानपुर, बरेली, रायबरेली, गोरखपुर और सीतापुर के आसपास रहने वाले छात्रों को अतिरिक्त मदद मिलेगी।’

उन्होंने बताया, ‘हमारे यहां अधिकांश छात्र उत्तर प्रदेश के इन्हीं शहरों से आते हैं। हालांकि बिहार और जम्मू और कश्मीर से भी छात्र यहां आते हैं।’ सागर इंस्टीटयूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट संस्थान लखनऊ से महज 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह संस्थान इंजीनियरिंग और प्रबंधन की डिग्री मुहैया कराता है। प्लेसमेंट के बारे में पूछे जाने पर झुनझुनवाला ने बताया कि विप्रो, सत्यम, इंफोसिस और टीसीएस जैसी कंपनियां नियमित रूप से छात्रों की ले जाती हैं। कंपनियां संयुक्त कैंपस को ज्यादा पसंद करती है।

Advertisement
First Published - July 4, 2008 | 9:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement