facebookmetapixel
Advertisement
उदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगाबाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्स

जेल में बंद पीएफआई नेता अबूबकर बिल्कुल ठीक, उसे इलाज की सुविधा मिल रही:एनआईए

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 4:23 PM IST

जेल में बंद पीएफआई नेता अबूबकर बिल्कुल ठीक, उसे इलाज की सुविधा मिल रही:एनआईए
PTI / नयी दिल्ली  December 14, 2022

14 दिसंबर (भाषा) निचली अदालत के फैसले के खिलाफ ई. अबूबकर की याचिका पर अपने जवाब में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से कहा कि जेल में बंद प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) का पूर्व अध्यक्ष ‘बिल्कुल ठीक’ है और उसे इलाज की सुविधा मिल रही है।

निचली अदालत ने अपने आदेश में अबूबकर को चिकित्सा आधार पर रिहा करने से इनकार कर दिया था।

पिछले महीने अबूबकर के अधिवक्ता ने कहा था कि उसका 70 वर्षीय मुवक्किल कैंसर और पार्किंसन रोग से पीड़ित है और ‘बहुत पीड़ा’ से जूझ रहा है, इसलिए उसे तुरंत चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत है।

इसके बाद, अदालत ने इलाज के लिए दायर याचिका के संदर्भ में एनआईए से स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने को कहा।

एनआईए की ओर से पेश हुए विशेष लोक अभियोजक अक्षय मलिक ने बुधवार को कहा, ‘‘हमने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रिपोर्ट के साथ एक स्थिति रिपोर्ट जमा की है। वह (अबूबकर) बिल्कुल ठीक है। उसका इलाज चल रहा है। जब भी जरूरत होगी, उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।’’

अबूबकर के अधिवक्ता अदित पुजारी ने स्थिति रिपोर्ट पर निर्देश लेने और याचिका पर आगे बढ़ने के लिए अदालत से समय देने का अनुरोध किया।

अनुरोध को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की है।

भाषा संतोष सुभाष

Advertisement
First Published - December 14, 2022 | 10:53 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement