facebookmetapixel
Advertisement
अगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगी

IOC, GAIL पर लगातार दूसरी तिमाही में लगा जुर्माना

Advertisement

कंपनियों ने शेयर बाजार को अलग-अलग दी जानकारी में बीएसई और एनएसई द्वारा लगाए गए जुर्माने का विवरण दिया।

Last Updated- November 26, 2023 | 1:02 PM IST
IOC q3 results

इंडियन ऑयल और गेल (इंडिया) लिमिटेड सहित सार्वजनिक क्षेत्र की तेल व गैस कंपनियों पर निदेशक मंडल में आवश्यक संख्या में स्वतंत्र निदेशकों न होने संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहने के लिए लगातार दूसरी तिमाही में जुर्माना लगाया गया है।

बीएसई और एनएसई ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी), ऑयल इंडिया लिमिटेड, गेल, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड पर 5.42-5.42 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

कंपनियों ने शेयर बाजार को अलग-अलग दी जानकारी में बीएसई और एनएसई द्वारा लगाए गए जुर्माने का विवरण दिया। हालांकि साथ ही दावा किया कि निदेशकों की नियुक्ति सरकार के अधीन है और इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है।

इन सभी कंपनियों पर एक समान 5,42,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं ओएनजीसी पर पहले 3.36 लाख रुपये, आईओसी पर 5.36 लाख रुपये और गेल पर 2.71 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

Advertisement
First Published - November 26, 2023 | 1:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement